Search

पटना में विपक्षियों की बैठक शुरू, 2024 में मोदी को हराने के फार्मूले पर मंथन, अमित शाह ने कहा, फोटो सेशन चल रहा है

Patna : विपक्ष के कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक आज शुक्रवार को यहां आरंभ हो गयी. बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को कड़ी चुनौती देने के मकसद से एक मजबूत मोर्चा बनाने की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है. मोदी को हराने के फार्मूले पर मंथन किया जा रहा है.  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस बैठक की मेजबानी कर रहे हैं. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

       नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बैठक के बाद सभी नेता साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

खबर है कि नीतीश के एक के खिलाफ एक फॉर्मूले पर भी मंथन होगा. सीट बंटवारे, गठबंधन का नाम और अन्य मुद्दों पर भी विपक्षी नेता बातचीत करेंगे. बैठक के बाद सभी नेता साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. बैठक मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग पर हो रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और विपक्ष के कई अन्य नेता इस बैठक में शामिल हैं. वाम लीडर दीपांकर भट्टाचार्य, डी राजा भी यहां मौजूद हैं. बैठक से पूर्व राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को हराने जा रहे हैं. बैठक से एक दिन पहले कल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा था कि भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ विपक्षी नेता एक परिवार की तरह एकजुट होकर लड़ेंगे.

अमित शाह ने विपक्षी एकता बैठक पर तंज कसा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि मैं विपक्ष के नेताओं को कहना चाहता हूं कि कितने भी हाथ मिला लो आप एक साथ नहीं आ सकते हैं और आ भी गये तो 2024 में मोदी का 300 से ज्यादा सीटों के साथ आना तय है. शाह ने जम्मू में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही, कहा कि आज पटना में फोटो सेशन चल रहा है. सारे विपक्ष के नेता एक मंच पर आ रहे हैं और संदेश देना चाहते हैं कि वे भाजपा और मोदी को चुनौती देंगे. भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने बैठक पर कहा कि देश अब आगे निकल गया है. नीतीश बाबू बारात तो सजा रहे हैं, लेकिन दूल्हा कौन है पता नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment