Search

 
 
 

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों का विरोध मार्च, पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे, वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगे

National News : आयोग के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाकर विपक्षी सांसदों को रोक दिया.रोके जाने के विरोध में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य विपक्षी सांसद वहीं धरने पर बैठ गये.
 
विरोध मार्च में शामिल हुए राहुल, प्रियंका
  • राहुल गांधी ने बैरिकेड पर चढ़ कर तिरंगा लहराया  
  • चुनाव आयोग कार्यालय के पास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

National News :  INDIA गठबंधन में शामिल दलों के सांसदों ने आज संसद भवन से SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ  विरोध मार्च निकाला. वे संसद भवन से निकलकर आयोग के कार्यालय की ओर बढ़े.

 

 

खबर है कि निर्वाचन सदन के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाकर विपक्षी सांसदों को रोक दिया.रोके जाने के विरोध में राहुल गांधी, प्रियंका, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव  समेत अन्य विपक्षी सांसद नीति आयोग भवन के बाहर धरने पर बैठ गये. राहुल गांधी ने बैरिकेड पर चढ़ कर तिरंगा लहराया

 

 

यहां से चुनाव आयोग मुख्यालय से लगभग 200 मीटर की दूरी पर है. सासंदों ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाने शुरू कर दिये.    INDIA गठबंधन के प्रदर्शन को देखते हुए चुनाव आयोग कार्यालय सहित आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही