Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

काले कपड़ों में राहुल, प्रियंका गांधी सहित विपक्षी सांसदों का मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा

काले कपड़े पहनकर संसद भवन पहुंची प्रियंका गांधी ने मीडिया से कहा कि हम हिंसा के खिलाफ हैं हमारी विचारधारा हिंसा बर्दास्त नहीं करती. उन्होंने छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा, छात्रों की मांगें जायज हैं. उन्हें अपने अधिकार मांगने का हक है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi :  आज  बुधवार को कांग्रेस के सांसद सहित विपक्षी दलों के सांसद  राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में काले कपड़े पहनकर संसद भवन पहुंचे. वे नीट परीक्षा में गड़बड़ी सहित देश भर में हो रहे पेपर लीक के मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की रणनीति के तहत विरोध दर्ज कराने पार्लियामेंट पहुंचे हैं.

 

 

 
सभी सांसदों ने संसद परिसर स्थित मकर द्वार के पास विरोध प्रदर्शन किया. सांसद शिक्षा व्यवस्था में बदलाव किये जाने के साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा मांग रहे थे.

 

 

 
काले कपड़े पहनकर संसद भवन पहुंची प्रियंका गांधी ने मीडिया से कहा कि हम हिंसा के खिलाफ हैं हमारी विचारधारा हिंसा बर्दास्त नहीं करती. उन्होंने छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा, छात्रों की मांगें जायज हैं.   उन्हें अपने अधिकार मांगने का हक है.

 


प्रियंका गांधी ने पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर होते हुए कहा,  शांतिपूर्ण प्रदर्शन को अलोकतांत्रिक तरीके से नहीं रोका जाना चाहिए. विरोध प्रदर्शन छात्रों के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है.  

 


कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि विपक्षी सांसद प्रदर्शनकारी छात्रों और सांसदों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में काले कपड़े पहनकर आये हैं.

 


कांग्रेस सांसद ने कहा कि विपक्ष की मांग है कि सरकार हठधर्मिता छोड़कर छात्रों से संवाद करे. सरकार प शिक्षा व्यवस्था ठीक करे कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने 20 जुलाई को छात्रों पर  पुलिस द्वारा लाठीचार्ज  किये जाने परआक्रोश व्यक्त किया.

 


प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि बिना नेम टैग वाले पुलिसकर्मी हमला कर रहे थे. प्रमोद तिवारी ने सरकार पर हमलावर होते हुए पूछा,  क्या नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के नेता बर्बरता पर चुप बैठे रहें.कुछ बोले नहीं?

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही