Search

 
 
 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

पीएम मोदी  द्वारा कल रात वीडियो संदेश जारी किये जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में सदन के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी को सदन में बयान देना चाहिए, तभी हम उनकी बातों को सही समझेंगे. कहा कि रात के 12 बजे बयान जारी करने के बजाय उन्हें सदन में बोलना चाहिए.
 

New Delhi : संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन आज शुक्रवार को भी नीट (NEET) यूजी पेपर लीक को लेकर  मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया. विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.

 

 Congress President and Rajya Sabha LoP Shri @kharge leads the Opposition's protest inside the Parliament premises, demanding the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan.

📍New Delhi pic.twitter.com/dlvpDKyciN

— Congress (@INCIndia) July 24, 2026

 

बता दें कि विपक्ष के साथ जारी गतिरोध के कारण सत्र पिछले चार दिनों हंगामे की भेंट चढ़ता रहा है. विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग पर अड़ गया है.

 

इंडिया अलायंस के नेता इस बात पर जमे हुए हैं कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद वे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे जहां. विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है, वहीं एनडीए ने उन पर जानबूझकर इस मुद्दे पर बहस रोकने का आरोप लगाया है.

 

पीएम मोदी  द्वारा कल रात वीडियो संदेश जारी किये जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में सदन के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, पीएम मोदी को सदन में बयान देना चाहिए, तभी हम उनकी बातों को सही समझेंगे. कहा कि  रात के 12 बजे बयान जारी करने के बजाय उन्हें सदन में बोलना चाहिए.

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही