Search

 
 
 

विपक्षी सांसदों का एसआईआर के मुद्दे पर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन, SIR वापस लो...के नारे लगाये

विरोध प्रदर्शन कर रहे नेताओं में  कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी,  महासचिव प्रियंका गांधी, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी , राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे,  द्रमुक नेता टी आर बालू  सहित अन्य शामिल थे.
 

New Delhi :  संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज मंगलवार को कार्यवाही शुरू होने से पूर्व विपक्षी सांसदों ने एसआईआर के विरोध में और चुनाव सुधार  पर चर्चा की मांग को लेकर संसद भवन परिसर स्थित मकर द्वार पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में  इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस के घटक दलों के सांसद शामिल हुए.  

 

 

  प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं ने एसआईआर वापस लो...के नारे लगाये. विरोध प्रदर्शन कर रहे नेताओं में  कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी,  महासचिव प्रियंका गांधी, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे,  इमरान मसूद, केसी वेणुगोपाल, गौरव गोगोई,  द्रमुक नेता टी आर बालू  सहित अन्य शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही