Search

 
 
 

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों का संसद भवन से चुनाव आयोग तक विरोध मार्च आज

National News  : कांग्रेस 10 से 20 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर वोट चोरी और CEC को हटाने की मांग को लेकर बाइक रैली, साइकिल रैली सहित पदयात्रा निकालेगी.श्री रमेश ने कहा कि  25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक  कांग्रेस पार्टी लगातार राज्यों, जिलों और ग्रामीण स्तर पर वोट बचाओ देश बचाओ रैलियां निकालेगी.
 
CEC ज्ञानेश कुमार (फाइल फोटो)

National News  :  आज मंगलवार, 6 अक्टूबर को दिन के 11 बजे विपक्षी पार्टियों के सांसद संसद भवन से निर्वाचन सदन तक CEC ज्ञानेश कुमार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के  खिलाफ विरोध मार्च निकालेंगे. सुबह 11 बजे  सभी विपक्षी पार्टियों के सांसद पार्लियामेंट हाउस से चुनाव आयोग तक मार्च निकालेंगे.

 

अक्टूबर-नवंबर माह में लगातार विरोध प्रदर्शन किये जायेंगे. इस संबंध में कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने विस्तार से जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर के बाद  8 अक्टूबर को इंडी गठबंधन में शामिल सभी पार्टियां जिला स्तर पर वोट चोरी और CEC को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगी.

 

 इस क्रम में कांग्रेस 10 से 20 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर वोट चोरी और CEC को हटाने की मांग को लेकर बाइक रैली, साइकिल रैली सहित पदयात्रा निकालेगी.श्री रमेश ने कहा कि  25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक  कांग्रेस पार्टी लगातार राज्यों, जिलों और ग्रामीण स्तर पर वोट बचाओदेश बचाओ रैलियां निकालेगी.

 

उन्होंने कहा, कांग्रेस घर-घर जायेगी और हर बूथ पर चुनाव आयोग द्वारा काटे गये लगभग साढ़े 13 करोड़ नाम फिर से जुड़वाने की कोशिश करेगी. एक नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन महारैली का आयोजन करेगा.  25-26 नवंबर को 6 अलग-अलग राज्यों से दिल्ली चलो यात्रा निकाली जायेगी.  INDIA गठबंधन  वोट बचाओ, देश बचाओ.. नारे के साथ दिल्ली में महाप्रदर्शन करेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही