Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की बैठक 31 अगस्त से, एमवीए नेता मुंबई पुलिस आयुक्त से मिले

Advertisement
Advertisement
Mumbai : महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेताओं ने यहां 31 अगस्त और एक सितंबर को प्रस्तावित विपक्षी गठबंधन INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की बैठक से पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर से मुलाकात की.                   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित शीर्ष विपक्षी नेता शामिल होंगे

कल मंगलवार को फणसलकर से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने संवाददाताओं से कहा कि उनके प्रतिनिधिमंडल ने विपक्षी गठबंधन की बैठक से पहले सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की, जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित शीर्ष विपक्षी नेता शामिल होंगे. दानवे के अलावा, प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले, कांग्रेस की मुंबई इकाई की प्रमुख वर्षा गायकवाड़ और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता अनिल देसाई सहित कई अन्य नेता शामिल थे.

INDIA की पहली बैठक जून में पटना में हुई थी

बता दें कि विपक्षी गठबंधन INDIA की पहली बैठक जून में पटना में और दूसरी बैठक जुलाई में बेंगलुरु में हुई थी. 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए 26 विपक्षी दलों ने मिलकर यह गठबंधन बनाया है. सूत्रों ने बताया कि मुंबई में गठबंधन की बैठक के दौरान इसके लोगो(LOGO) का अनावरण किये जाने की संभावना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही