Search

 
 
 

Live- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, दिल्ली-मुंबई समेत देश भर में प्रदर्शन होंगे

नई दिल्लीः 11 मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली मेट्रो द्वारा जारी आदेश.

Lagatar Desk : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश को निकासी को बंद कर दिया है. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. जिन 11 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है, उनमें जनपथ, पटल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA 9, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली शामिल है.

जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पारा मिलिट्री फोर्स तैनात

Lagatar Desk : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाले आंदोलन जंतर-मंतर तक नहीं पहुंचे, इसके लिए प्रशासन ने तगड़े इंतजाम किये हैं. प्रदर्शनकारियों को रोकने की तैयारी की है. एक अक्टूबर की देर रात से ही जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर घेरा बना दिया गया है. 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (फाइल फोटो)

National News : कॉकरोच जनता पार्टी और देश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने चुनाव में धांधली, एसआईआर में गड़बड़ी समेत अन्य आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दो अक्टूबर से दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देश भर में प्रदर्शन करने की तैयारी के बाच दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती तक की गई है.

National News : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन शुरु हो गया है. पार्टी का आंदोलन मुंबई से शुरु हो रहा है. इसके साथ ही इसी मांग को लेकर अन्य पक्ष भी दिल्ली में आंदोलन शुरु कर रहा है.  विपक्षी दल कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां भी दिल्ली समेत देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरु करेंगे. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी है. इसके साथ ही जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है. पुलिस ने  दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा बढ़ा दी है. दिल्ली पुलिस ने नयी दिल्ली इलाके में BNS की धारा 163 लगा दी है,

 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग में गड़बड़ी का  आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है . राहुल गांधी लगातार इसे लेकर भाजपा पर हमलावर हैं.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही