Search

 
 
 

17-18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक, कांग्रेस ने कहा, फासीवादी ताकतों को पराजित करेंगे

 
New Delhi : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की कवायद को गति देने के लिए प्रमुख विपक्षी पार्टियों की आगामी बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विपक्षी दलों ने 23 जून को पटना में बैठक की थी

उन्होंने ट्वीट किया, पटना में विपक्ष की सफल बैठक के बाद हम अगली बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में करेंगे. हम फासीवादी और अलोकतांत्रिक ताकतों को पराजित करने तथा देश को आगे ले जाने वाले एक दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने के अपने संकल्प को लेकर अडिग हैं. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस समेत 15 से अधिक विपक्षी दलों ने गत 23 जून को पटना में बैठक की थी जिसमें उन्होंने भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने और आगे बढ़ने को लेकर प्रतिबद्धता जताई थी.

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में दो फाड़

विपक्षी दलों की अगली बैठक ऐसे समय होने जा रही है जब महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में दो फाड़ हो गयी है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार समेत पार्टी के नौ विधायकों ने रविवार को एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री पद की शपथ ले ली. अजित पवार इस सरकार में उप मुख्यमंत्री बने हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही