Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अग्निवीर अमृतपाल सिंह के अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिये जाने से विपक्षी दल खफा, विरोध जताया

Advertisement
Advertisement
Amritsar : अग्निवीर अमृतपाल सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान सेना द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिये जाने पर पंजाब में राजनीति तेज हो गयी है. अमृतपाल सिंह की 11 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में मौत हो गयी थी. विपक्षी दलों ने गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिये जाने पर शनिवार को दुख व्यक्त किया.                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

अग्निवीर अमृतपाल सिंह ने खुद को गोली मार ली थी

विवाद बड़ता देख सेना ने बयान जारी कर कहा कि कहा कि अमृतपाल सिंह की मौत खुद को गोली मार लेने के कारण हुई थी, इसलिए मौजूदा नीति के अनुसार उन्हें कोई गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया. सेना ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि अग्निवीर अमृतपाल सिंह ने राजौरी सेक्टर में संतरी ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली. इस घटना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी जारी है.

सेना के जवान अंतिम संस्कार में शामिल हुए

सेना ने कहा कि सिंह के पार्थिव शरीर को एक जूनियर कमीशंड अधिकारी और चार अन्य रैंकों के साथ अग्निवीर की इकाई द्वारा किराये पर ली गयी एक असैन्य एम्बुलेंस में ले जाया गया. उनके साथ आये सेना के जवान अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

भगवंत मान ने कहा, इस मामले में केंद्र के समक्ष उठायेंगे

इस मामले में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि वे इस मामले में केंद्र के समक्ष उठायेंगे, मान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, अमृतपाल सिंह की शहादत को लेकर सेना की जो भी नीति हो, लेकिन एक शहीद के लिए उनकी सरकार की नीति वही रहेगी और राज्य की नीति के अनुसार सैनिक के परिवार को एक करोड़ रुपये प्रदान किये जायेंगे. कहा कि अमृतपाल सिंह देश के शहीद हैं. बता दें कि पुंछ सेक्टर में जम्मू-कश्मीर राइफल्स की एक बटालियन में शामिल अमृतपाल सिंह का शुक्रवार को पंजाब के मानसा जिले में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया.

हरसिमरत कौर बादल ने राजनाथ सिंह से हस्तक्षेप की अपील की

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी अमृतपाल सिंह के अंतिम संस्कार में सैन्य गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिये जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हस्तक्षेप की अपील की है. उन्होंने सभी शहीद सैनिकों को सैन्य सम्मान देने के लिए निर्देश देने की मांग की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही