Search

 
 
 

संसद परिसर में तेज बारिश के बीच विपक्ष का मंदिर चढ़ावा चोरी, छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन

राज्यसभा की बात करें तो आज भी यहां विपक्षी सांसदों ने बवाल काटा. उन्होंने अमित शाह सदन में आओ के नारे लगाये. विपक्षी सांसदों को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब दिया. अमित शाह सुबह से रात तक संसद में ही रहते हैं,
 

New Delhi : संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने आज शुक्रवार को तेज बारिश के बीच राम मंदिर चढ़ावा चोरी और CJP का जंतर-मंतर प्रदर्शन और संसद मार्च कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.इसके अलावा कांग्रेस ने आज लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव देकर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा की मांग की,

 

 

सांसद मणिकम टैगोर ने गृह मंत्री अमित शाह से पूरे मामले पर बयान देने और न्यायिक जांच कराने का आग्रह किया.जान लें कि लोकसभा की कार्यवाही आज 11 बजे शुरू तो हो गयी, लेकिन आशा के अनुरूप  विपक्ष के हंगामे के कारण 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

Uploaded Image

माना जा रहा है कि लोकसभा में आज विदेशी चंदे से जुड़ा फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेगुलेशन) संशोधन बिल ( FCRA 2026 )पेश हो सकता है.

 

राज्यसभा की बात करें तो आज भी यहां विपक्षी सांसदों ने बवाल काटा. उन्होंने अमित शाह सदन में आओ के नारे लगाये. विपक्षी सांसदों को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब दिया. अमित शाह सुबह से रात तक संसद में ही रहते हैं,

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही