Search

 
 
 

Live: जन महाभियोग के बाद आज रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, सुरक्षा चाक-चौबंद, देशभर से लोग पहुंच रहे

रामलीला मैदान में रैली की तैयारी.

Lagatar National News: रामलीला मैदान में विशाल तिरंगे वाले दो मंच-पंडाल बनाए गए हैं. 40-45 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं. भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं. वीआईपी और आम लोगों के लिए अलग प्रवेश द्वार हैं. पेयजल और महिलाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था है. देर रात प्रियंका गांधी वाड्रा मौके पर पहुंचीं. उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया.

Lagatar Desk: 31 अक्टूबर को खरगे आवास पर मॉक संसद हुई. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पारित हुआ. और आज एक नवंबर को रामलीला मैदान में रैली होगी. विपक्षी गठबंधन के नेता ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ मार्च निकालेंगे. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस समेत गठबंधन में शामिल तमाम पार्टियां कथित रुप से मतदाता सूची अनियमितताओं का विरोध कर रही है. गठबंधन की तरफ से SIR में नाम काटे जाने पर आपत्ति जताई गई है. ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर रैली हो रही है. 

 

रामलीला मैदान में विशाल तिरंगे वाले दो मंच-पंडाल बनाए गए हैं. 40-45 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं. भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं. वीआईपी और आम लोगों के लिए अलग प्रवेश द्वार हैं. पेयजल और महिलाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था है. देर रात प्रियंका गांधी वाड्रा मौके पर पहुंचीं. उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया.

 

Uploaded Image

शनिवार को हुई मॉक संसद की तस्वीर.

 

रैली में 20 से अधिक विपक्षी पार्टियों के नेता-कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं. राहुल गांधी, खरगे, हेमंत सोरेन, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी आदि नेता भाषण देंगे. इस बीच भाजपा पश्चिम दिल्ली के हरिनगर में काउंटर मार्च की तैयारी कर रही है. 

 

उल्लेखनीय है कि शनिवार की मॉक संसद में 19 दलों के 215 सांसद शामिल हुए. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने मॉब संसद की अध्यक्षता की. मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रस्ताव पेश किया. राहुल गांधी ने समापन भाषण दिया. सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मॉब संसद में मौजूद रहीं. एसआइआर से प्रभावित लोग भी मॉक संसद में शामिल हुए.

 

वोट बचाओ-देश बचाओं के नारे के साथ आज की रैली सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. मुख्य आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा. राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च दोपहर 12 बजे मार्च शुरू होगा. मार्च मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से अजमेरी गेट होते हुए मैदान पहुंचेगा. इसके अलावा खरगे आवास और कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से खुली बसों से भी लोग रामलीला मैदान पहुंचेंगे. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर रूट साझा किया था. साथ ही आम नागरिकों, छात्रों, किसानों और युवाओं को शामिल होने का आह्वान किया है.

 

गठबंधन के नेताओं ने 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है. दिल्ली कांग्रेस ने राजधानी से 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है. उनके लिए 500 बसों की व्यवस्था की गई है. झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल से अलग-अलग दलों के नेता कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं. 

 

उत्तर प्रदेश से 50 हजार से एक लाख लोगों के आने का दावा किया गया है. कांग्रेस के नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि यूपी से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं. हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान से भी लोग पहुंच रहे हैं. 

 

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और पंजाब से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व नेताओं की पहुंचने की खबर है. जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों से समर्थक भी दिल्ली पहुंचे हैं. युवा कांग्रेस ने 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही. 

 

रैली में सुरक्षा के मद्देनज़र दिल्ली पुलिस का कहना है कि करीब 50 हजार लोग पहुंच सकते हैं. रामलीला मैदान खाली होने पर 45-50 हजार लोगों की क्षमता रखता है. कुर्सियों और बैरिकेडिंग के बाद क्षमता 30-40 हजार रह जाती है. अतिरिक्त भीड़ के लिए मैदान के बाहर जगह रखी गई है. व्यापारियों के संगठन ने 15-20 हजार वाहनों के कारण रुकावट की आशंका जताई है. 

 

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से 4,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए हैं. इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कंपनियां भी तैनात हैं. कुछ रिपोर्टों में कुल सुरक्षा बल 10 हजार के करीब बताए गए हैं. भीड़ नियंत्रण के लिए मैदान को 14 जोन में बांटा गया है. हर जोन की निगरानी एसीपी रैंक के अधिकारी करेंगे. दो जोन अतिरिक्त डीसीपी के अधीन होंगे. इसके साथ ही 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. ड्रोन और बॉडी-वॉर्न कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई है. 

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही