NewDelhi : शीतकालीन सत्र के छठे दिन आज सोमवार को कांग्रेस सांसद मनिक्कम टैगोर ने अडानी मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया. उधर कांग्रेस के सांसद अमर सिंह ने भी राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया. लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ओम बिरला ने प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू करा दी. लेकिन कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गये. स्पीकर ओम बिरला ने सदन चलने देने की अपील की. कहा कि प्रश्नकाल चलने दें , लेकिन सदस्यों ने हंगामा जारी रखा. हंगामे के कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी.
जब 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो फिर हंगामा शुरू हो गया.अडानी मुद्दे के अलावा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के मुद्दे को लेकर भी हंगामा किया. इसके बाद ओम बिरला ने लोकसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया.Winter session of Parliament | Lok Sabha proceedings begin for the day amid sloganeering by Opposition MPs
(Video source: Sansad TV/YouTube) pic.twitter.com/IQGcNQ2cRO">https://t.co/IQGcNQ2cRO">pic.twitter.com/IQGcNQ2cRO
— ANI (@ANI) December">https://twitter.com/ANI/status/1863456602344538150?ref_src=twsrc%5Etfw">December
2, 2024
Leave a Comment