Search

 
 
 

हेमंत सरकार की लोकप्रियता से घबराया विपक्षः कल्पना सोरेन

 
Latehar: चंदवा प्रखंड क्षेत्र के जमीरा खेल मैदान में शनिवार को आयोजित सभा को गांडेय विधायक सह झामुमो नेत्री कल्पना मुर्मू सोरेन ने संबोधित किया. कल्पना ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की लोकप्रियता से घबराकर विपक्ष उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रही है. यहां बाहरी नेताओं को उनके खिलाफ उतारा जा रहा है. मगर उनको झारखंड की जनता जवाब देने के लिए तैयार बैठी है. अपना हक मांगने पर हेमंत सोरेन को षडयंत्र के तहत जेल भेजने वालों को झारखंड की जनता माफ नहीं करेगी. सोरेन ने कहा कि राज्य की महिलाओं को आत्मसम्मान के साथ जीने के लिए हेमंत सोरेन की सरकार उन्हें प्रोत्साहन राशि दे रही है. उन्होंने कहा कि अगर आप सबों का आशीर्वाद मिला तो दिसंबर माह से मंईयां सम्मान योजना की राशि दो हजार पांच सौ रुपये आपके खाते में डाली जाएगी. उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से आगामी 13 नवंबर को तीर धनुष छाप पर वोट देकर पुनः राज्य में गठबंधन सरकार बनाने की अपील की. सभा का संचालन झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य दीपू सिन्हा कर रहे थे. सभा को गठबंधन दल के प्रत्याशी बैधनाथ राम, झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, जिला सचिव शमशुल होदा, जुनैद अनवर, जिप सदस्य बिनोद उंराव, शितमोहन मुंडा, पड़हा राजा धनेश्वर उंराव आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, जिला बीस सुत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, केंद्रीय सदस्य इस्तियाक खान, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझू, प्रखंड सचिव मो इजहार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव, मालहन मुखिया जतरु मुंडा, दुर्गावती देवी, रंजीता एक्का, ब्रह्मदेव प्रजापति, डब्लु प्रजापति, फिरोज अहमद, मो सरफराज, शुभम गिरी, कामेश्वर भोक्ता, बीरू राम समेत हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/seniority-list-of-953-officers-of-jharkhand-administrative-service-released/">झारखंड

प्रशासनिक सेवा के 953 अफसरों की सीनियरिटी लिस्ट जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही