Ranchi : राजधानी रांची में भी अग्निपथ योजना का विरोध तेज होता जा रहा है. शनिवार को राज भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में युवा जमे हुये है. युवाओं का कहना है कि हमें 4 साल के लिए रखें. लेकिन विधायकों और सांसदों को भी 1 साल के लिए रखा जाये. उनकी सैलरी और पेंशन को खत्म किया जाये. बता दें कि अबतक राजधानी में विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढ़ग से किया जा रहा है. रांची में किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की गई है. ना किसी तरह का सरकारी संपत्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया है. गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. शुक्रवार को झारखंड के पलामू में भी प्रदर्शन किया गया था. जिसके बाद आज यानी शनिवार को रांची में प्रदर्शन शुरू हो गया है.
रांची में अग्निपथ योजना का विरोध, युवाओं ने कहा- विधायक और सांसदों की पेंशन, सैलरी खत्म करें
Last Updated: Jun 18, 2022 12:00 AM (IST)