Search

 
 
 

सिरम टोली सरनास्थल पर 5 मंजिला भवन बनाने का विरोध तीसरे दिन भी जारी

 
Ranchi: सिरम टोली सरना स्थल पर शनिवार को स्थानीय लोगों ने पांच मंजिला भवन बनाने का विरोध तीसरे दिन भी किया. लोगों ने कहा कि जबतक काम नहीं रुकता तब तक विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे.यह स्थल सरना धर्मावलंबियों की हैं. यह देव स्थल स्थान है. यहां पर पूजा पाठ करने से लोगों की मनोकामना पूरी होती है. यहां हजारों गांवों के लोग पूजा पाठ करने आते हैं. हर साल यहां पर सरहुल पर्व में शोभायात्रा पहुंचती है. हर वर्ष आबादी बढ़ रही है. सरना स्थल का कुछ हिस्सा फ्लाईओवर में जा रहा है. भवन बनने से जगह छोटी हो जाएगी. इसके बावजूद भी पांच मंजिला भवन बनाने का काम किया जा रहा हैं. भवन बनाकर यहां की देवशक्ति को भंग की जा रही है. इसे पढ़ें- बरही">https://lagatar.in/election-of-barhi-bar-association-jharkhandi-saha-becomes-president-rajkumar-general-secretary/">बरही

बार एसोसिएशन का चुनाव : झारखंडी साहा बने अध्यक्ष, राजकुमार महासचिव
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 अप्रैल 2022 को मुख्य सरना स्थल सिरम टोली के सौंदर्यीकरण को लेकर शिलान्यास किया था. 27 अप्रैल 2023 को विरोध के बीच सिरम टोली सरना स्थल के सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया गया था. ठेकेदार ने जैसे ही सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया, वैसे ही सिरम टोली सरना स्थल के वंशज होने का दावा करने वाले सुनीता हंस और उसके परिवार वालों ने काम रुकवाने की कोशिश की थी. इसे भी पढ़ें- बाल">https://lagatar.in/child-protection-commission-exposed-the-district-administration/">बाल

संरक्षण आयोग ने जिला प्रशासन की खोली पोल समेत हजारीबाग की कई खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही