Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बगैर मुआवजा दिए हाईटेंशन टावर खड़ा करने का विरोध, ग्रामीणों ने रोका काम

Koderma : जयनगर प्रखंड के कंद्रपडीह में मेसर्स शिव शक्ति इंटरप्राइजेज कंपनी द्वारा बगैर मुआवजा दिए रैयती भूमि से जबरन टावर खड़ा कर हाईटेंशन तार लगाने के कार्य को ग्रामीणों ने सोमवार को रोक दिया. इससे पहले रविवार को ही कंपनी के अधिकारी व कर्मी काम करने पहुंचे थे, जिसे ग्रामीणों ने काम नहीं करने दिया और वे चले गए. सोमवार को भारी संख्या में दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त कर थाना प्रभारी दल-बल के साथ कार्य स्थल पर पहुंचे, जहां लगातार दो घंटे तक ग्रामीणों से बहस होते रही. ग्रामीण उचित मुआवजा की मांग पर अड़े रहे, तब तक काम बंद रहा. हालांकि इस दौरान पुलिस ने कई बार शक्ति दिखाने की बात की. थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा ने ग्रामीणों को समझाते हुुए कहा कि केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए जो रूट तय किया है, उसी रूट पर टावर लगाया जाएगा. विरोध करने से कोई फायदा नहीं, बल प्रयोग करने पर मजबूर ना करें. इसे भी पढ़ें : उमेश">https://lagatar.in/atiqs-close-aide-arbaaz-who-was-involved-in-the-umesh-pal-murder-case-was-killed-in-an-encounter/">उमेश

पाल हत्याकांड में शामिल रहा अतीक का करीबी अरबाज मुठभेड़ में मारा गया
वहीं सीओ ओम प्रकाश बड़ाईक ने कहा कि कंपनी ग्रामीणों को मुआवजा देने को तैयार है. मगर नाराज ग्रामीणों ने कहा कि औने पौने दाम पर हम अपनी जमीन नहीं देंगे, उचित मुआवजा मिलेगा, तभी काम होने देंगे. कंपनी के सुपरवाइजर शंभु प्रसाद सिंह ने कहा कि अंचल से मिले आदेश के मुताबिक मुआवजा का भुगतान करने को तैयार हैं. रैयत अपना बैंक खाता नंबर दे, राशि ट्रांसफर किया जाएगा. इस पर ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले एक और पावर ग्रिड का काम हुआ, जिसमें अब तक भुगतान लंबित है. हाल के दिनों में एक टावर टूटकर गिरा था, उसे बनाने के दौरान हमलोगों की फसल भी क्षतिग्रस्त हुई थी, उसका भी आज तक मुआवजा नहीं मिला है. ग्रामीण जो मुआवजा तय हुआ, उसे लिखित में मांगने लगे. इसको लेकर भी बहस हुई थी, हालांकि इस दौरान काम चालू करा दिया गया था. मौके पर सीताराम साव, बुलाकी यादव, महेंद्र मोदी, प्रयाग यादव, नंदकिशोर यादव, सुरेश साव, किसुन साव, उमेश यादव, जितेंद्र कुमार, फुलेश्वर साव, रामचंद्र यादव, तारा देवी, पर्वतीया देवी, हेमंती देवी, कलवा देवी, मनीलाल साव, विवेक यादव, सुरेश कुमार, रघुनंदन यादव, बासुदेव यादव, सीताराम मोदी, भगवानी मोदी, हितेंद्र इंदिया देवी, लखन साव, अनिल मोदी, सुनील मोदी, दिलीप मोदी, लखिया देवी समेत कई ग्रामीणों ने विरोध जताया. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-about-68-percent-voting-till-5-pm/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनावः शाम 5 बजे तक 67.98 प्रतिशत वोटिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही