Ranchi : झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने जगरनाथपुर थाना चौक पर बिरसा मुंडा का नाम बदलकर वहां भाजपा के दिवंगत नेता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा स्थापित किए जाने का विरोध किया है. मोर्चा के संयोजक भुनेश्वर केवट और प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस बाबत पत्र लिखा है. कहा है कि झारखंड राज्य संघर्ष और शहादत करने वालों की वीर भूमि रही है. चाहे वह स्वतंत्रता संग्राम का आंदोलन हो या फिर झारखंड अलग राज्य के आंदोलन का. संघर्ष और शहादत देने वालों की लंबी फेहरिस्त है. झारखंड के लिए किसी भी तरह का कोई योगदान नहीं देने वाले एक पार्टी विशेष के व्यक्ति कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पुराना विधानसभा और जगरनाथपुर थाना के सामने चौराहे पर लगाया जा रहा है. यह झारखंड के लिए संघर्ष और शहादत देने वालों का अपमान है. राज्य सरकार उनकी प्रतिमा का अनावरण करने की कार्रवाई पर रोक लगाये. यह चौराहा पहले से बिरसा मुंडा के नाम से मुंडा चौक के रूप में जाना जाता रहा है. इसे भी पढ़ें – गोड्डा">https://lagatar.in/adani-starts-supplying-748-mw-power-to-bangladesh-from-godda-power-plant/">गोड्डा
पावर प्लांट से अडाणी ने बांग्लादेश को 748 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू की [wpse_comments_template]
जगरनाथपुर थाना चौक पर कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा लगाने का विरोध

Leave a Comment