Search

 
 
 

कुरमी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग का विरोध

 
Ranchi: कुरमी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में आदिवासी संगठनों का विरोध शुरू हो गया है. इस मांग के खिलाफ नए संगठन आदिवासी रक्षा मंच की बैठक हुई. बैठक में कुरमियों की मांग के विरोध में आंदोलन तेज करने की रणनीति बनी. लोकतांत्रिक एवं कानूनी तौर पर इसका विरोध दर्ज कराया जाएगा. बैठक में कुरमी समाज को लुटेरा करार दिया गया. मंच के नेता लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार इस मामले पर राजनीति करना बंद करे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुरमी/कुड़मी समुदाय के आंदोलन को मदद कर रही है ताकि कुरमी/ कुड़मी वोट बैंक पर भाजपा की पकड़ मजबूत हो. मुंडा ने कहा कि इसी कुरमी/कुड़मी वोट बैंक का खेल और लोभ में झामुमो, टीएमसी, बीजद भी शामिल हैं. इतने बड़े आदिवासी समुदाय के हितों को नजरंदाज करते हुए ये राजनीतिक पार्टियां महज राजनीतिक रोटी सेकने में लगी हैं. इसे पढ़ें-मारूति">https://lagatar.in/hemant-sarkar-directly-responsible-for-marutis-death-deepak-prakash/">मारूति

की मौत के लिए हेमंत सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार- दीपक प्रकाश
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संगठन को संचालित करने के लिए आदिवासी संगठनों, सरना समिति और आदिवासी एक्टिविस्टों का सहयोग लिया जाएगा. वहीं राज्य में विभिन्न जिलों और प्रखंडों में कार्यरत सभी आदिवासी सामाजिक संगठनों से संपर्क साधा जाएगा. बैठक में सलाहकार मंडली बनाने का निर्णय लिया गया. इस सलाहकार मंडली में रिटायर्ड अधिकारीगण, अधिवक्ता, विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 अक्टूबर को एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा. जिसका विषय होगा आदिवासी समुदाय के उपर चौतरफा हमले के बीच आदिवासी संगठनों और आदिवासी राजनेताओं की भूमिका. बैठक में अभय भुटकुंवर, निरंजना हेरेंज टोप्पो, अजीत उरांव, चन्दन पाहन, डब्लू मुंडा,  झरिया उरांव,सिमोन मिंज, मोती कच्छप,शिवरतन मुंडा आदि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें-झामुमो">https://lagatar.in/jmms-eyes-are-now-on-2024-hemant-said-benefit-of-schemes-to-the-needy/">झामुमो

की नजर अब 2024 पर, बोले हेमंत- ‘जरूरतमंदों को मिले योजनाओं का लाभ’

आंदोलन को तेज करने के लिए बनी कमेटी

समन्वयक - लक्ष्मी नारायण मुंडा सह समन्वयक - अजीत उरांव महिला प्रभारी - निरंजना हेरेंज टोप्पो प्रेस-मीडिया प्रभारी - अभय भुटकुंवर छात्र-युवा प्रभारी - डब्लू मुंडा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही