Ranchi : केंद्रीय आदिवासी सरना समिति की बैठक शुक्रवार को टैगोर हिल स्थित पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा अखड़ा में की गयी. इसमें कुरमी को आदिवासी बनाने की मांग की कड़ी निंदा की गयी. समिति के संयोजक डब्लू मुंडा ने कहा कि आदिवासियों के अधिकार को लूटने का प्रयास किया जा रहा है. धर्म- संस्कृति के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है. अरूण पहान ने कहा कि कुड़मी आदिवासी बन जाऐंगे. तो असली आदिवासी मिट जायेंगे. बिरसा विकास जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि कुरमी द्वारा आदिवासी बनाने का मांग पूरी तरह गलत है. बैठक में बिजय मुंडा, अमित मुंडा, सुमित तिर्की, अनिल मुंडा, प्रवीण कच्छप, सुनील मुंडा, बिजय मुंडा, आगंतुक तिर्की, जगदीश पहान, संदीप आनंद टुटी, मंजीत नाग शामिल थे. इसे भी पढ़ें – जल,">https://lagatar.in/jharkhands-soul-is-water-forest-and-land-everyone-has-to-take-care-of-the-environment-hemant-soren/">जल,
जंगल, जमीन ही झारखंड की आत्मा, सबको पर्यावरण का ख्याल रखना होगा : हेमंत सोरेन [wpse_comments_template]
जंगल, जमीन ही झारखंड की आत्मा, सबको पर्यावरण का ख्याल रखना होगा : हेमंत सोरेन [wpse_comments_template]
Leave a Comment