Search

 
 
 

पलामू: राज्य सरकार के मुखिया का विरोध जारी रहेगा - आजसू

 
Medininagar: चियांकी में आयोजित सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे आजसू छात्र संघ व आजसू पार्टी के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए नेताओं में आजसू पार्टी केन्द्रीय सचिव बिकेश शुक्ला व बिजय मेहता, आजसू छात्र संघ के अभिशेख राज, हिमांशु रंजन, बिपिन शुक्ला, प्रियांशु राज, आयुष अंशू, राहुल मिश्रा आदि शामिल हैं. आजसू नेताओं ने कहा कि झुठा वादा व फरेब नौटंकी पर चलने वाली झारखंड सरकार के मुखिया का विरोध जारी रहेगा. विरोध कर काला झंडा दिखाने पहुंचे आजसू नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र को गला घोंटना है. आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सतीश कुमार ने कहा कि राज्य को कलंकित करनेवाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो सत्ता संभालने से आज तक झूठ-लूट तिकड़म का सहारा लेकर सरकार चलानेवाले ने युवा, महिलाओं, झारखंड आंदोलनकारियों, किसान-मजदूरों को ठगा है. पूर्व में आपकी सरकार आपके द्वार की नौटंकी कर चुके अब मंईयां सम्मान योजना का ड्रामा कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेशी">https://lagatar.in/hearing-on-pil-filed-in-hc-to-stop-bangladeshi-infiltration-on-september-5/">बांग्लादेशी

घुसपैठ रोकने के लिए HC में दाखिल PIL पर 5 सितंबर को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही