Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

परसुडीह के हलुदबनी में जिओ 5जी टावर लगाने का विरोध, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में काम शुरू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : परसुडीह थाना अंतर्गत पश्चिमी हलुदबनी में टावर लगाने को लेकर बुधवार को फिर विरोध हुआ. हंगामे की सूचना पर एसडीएम के आदेश पर दंडाधिकारी संजय कश्यप को भेजा गया. पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों के साथ परसुडीह थाना प्रभारी बिमल किंडो भी पहुंचे. उनकी मौजूदगी में शांतनु सरकार के आवास में जियो 5जी टावर लगाने का काम जारी है. आपको बता दें कि पश्चिमी हलुदबनी में जिओ कंपनी का टावर लगाने को लेकर 2017 से ही स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं. शांतनु चक्रवर्ती अपने घर पर जिओ 5G का टावर लगवा रहे हैं. कई बार ग्रामसभा बुलाकर टावर लगाने का विरोध दर्ज किया गया पर निष्कर्ष शून्य निकला. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-woman-dies-suspiciously-in-manjhi-tola-husband-returns-the-next-day-after-neighbours-information/">आदित्यपुर:

मांझी टोला में महिला की संदिग्ध मौत, पड़ोसी की सूचना के बाद अगले दिन पति लौटा तब उतारा गया शव
वहीं आज जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चला कि शांतनु चक्रवर्ती के घर पर जिओ का 5G टावर लग रहा है, इसके विरोध में सभी एकजुट होने लगे. जिप सदस्य राणा डे, कांग्रेस जिला सचिव अंकुश बनर्जी समेत कई प्रतिनिधि पहुंचे. उन्होंने काम रोकने को कहा पर दंडाधिकारी ने साफ कहा कि प्रशासन का आदेश है. अंततः भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती व मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में टावर लगाया जा रहा है. मजिस्ट्रेट संजय कच्छप ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए एनओसी लेकर स्थानीय निवासी द्वारा टावर लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि इसका विरोध कर रहे हैं, पर जिला प्रशासन द्वारा किसी तरह का स्टे अभी तक नहीं लगाया गया है. इस आलोक में कार्य जारी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही