Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विपक्षी नेताओं के खिलाफ CBI-ED के इस्तेमाल का विरोध, लोकसभा में सोनिया गांधी वेल में उतरी

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : संसद का मॉनसून सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रहा है. बता दें की आज बुधवार को भी लोकसभा में विपक्षी नेताओं ने भारी हंगामा किया. केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर भारी शोर-शराबा हुआ. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज खुद वेल में आकर कांग्रेस सांसदों के साथ अपना विरोध जताया. कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सदस्य सदन के वेल में खड़े होकर ईडी, मोदी डाउन डाउन...और नरेंद्र मोदी जवाब दो.. नारे लगाये इसे भी पढ़ें : PMLA">https://lagatar.in/scs-decision-on-pmla-did-not-go-down-well-with-the-opposition-17-parties-said-hands-of-the-government-engaged-in-politics-of-vendetta-will-be-stronger/">PMLA

पर SC का फैसला विपक्ष को रास नहीं आया, 17 दलों ने कहा, प्रतिशोध की राजनीति में लगी सरकार के हाथ और मजबूत होंगे

अधीर रंजन को सदन में इस मुद्दे को उठाने की अनुमति दी जाये

इस क्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कुछ तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने अपनी सीटों के पास खड़े होकर विरोध जताया. इसके बाद लोकसभा पहले सुबह 11.10 बजे से दोपहर तक और फिर 12.15 बजे दोपहर से 2 बजे तक के लिए स्थगित की गयी. दोपहर में बाद लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने कहा कि उनके नेता अधीर रंजन चौधरी को सदन में इस मुद्दे को उठाने की अनुमति दी जाये. लेकिन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने बोलने की अनुमति नहीं दी. इस पर सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी. इसे भी पढ़ें :  कर्नाटक">https://lagatar.in/brainstorming-to-return-in-karnataka-rahul-gandhi-said-work-together-against-bjps-misrule-stay-united/">कर्नाटक

में वापसी को लेकर मंथन, राहुल गांधी ने कहा, भाजपा के कुशासन के खिलाफ मिलकर काम करें, एकजुट रहें

ED) ने नेशनल हेरल्ड मामले में सोनिया से लंबी पूछताछ की थी

हंगामे के बीच द्रमुक सांसद दयानिधि मारन, शशि थरूर और कार्ति पी चिदंबरम आदि कांग्रेस नेताओं को सदन के वेल में आने लगे. इसके बाज सोनिया गांधी सदन के वेल में प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हो गयी और चिदंबरम को भी आने को कहा. बता दें कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेरल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लंबी पूछताछ की थी. इससे पूर्व राहुल गांधी को भी ईडी ने तलब किया था. सोमवार को ईडी ने नेशनल हेराल्ड के आफिस में रेड की. इसे लेकर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल सत्ता पक्ष(भाजपा) पर बरस पड़े हैं. इसे विपक्ष को खत्म करने की साजिश करार दिया जा रहा है. विपक्षी नेताओं का आरोप है कि ईडी और सीबीआई सत्ता पक्ष की निजी एजेंसी बन गयी हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही