Search

 
 
 

महंगाई, जीएसटी, निलंबन पर लोकसभा-राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी, तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगे

 
NewDelhi : संसद का मॉनसून सत्र लगातार बाधित हो रहा है. आज बुधवार को भी महंगाई, खाद्य वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में लाये जाने और चार लोकसभा सदस्यों के निलंबन के मुद्दे पर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने हंगामा किया. सदस्यों के हंगामे के कारण आज सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. बता दें कि इससे पहले एक बार के स्थगन के बाद जब संसद के लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे आरंभ हुई तो विपक्षी सदस्य फिर नारेबाजी करने लगे और आसन के निकट पहुंच गये. इसे भी पढ़ें : सोनिया">https://lagatar.in/ed-questioning-sonia-gandhi-continues-congress-workers-clash-with-police-train-stopped-in-mumbai/">सोनिया

गांधी से ED की पूछताछ जारी, पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भिड़ंत, मुंबई में ट्रेन रोकी गयी

तानाशाही नहीं चलेगी और निलंबन वापस लेना होगा के नारे लगाये

पीठासीन सभापति किरीटभाई सोलंकी ने सदन में शोर-शराबे के बीच ही आवश्यक कागजात प्रस्तुत कराये. विपक्षी सदस्यों ने चार लोकसभा सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की. विपक्षियों ने तानाशाही नहीं चलेगी और निलंबन वापस लेना होगा के नारे लगाये. बता दें कि लोकसभा में विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के दौरान तख्तियां दिखाकर प्रदर्शन करने और आसन की अवमानना करने के मामले में सोमवार को कांग्रेस के चार सदस्यों- मणिकम टैगोर, टी एन प्रतापन, ज्योतिमणि और राम्या हरिदास को चालू सत्र की शेष अवधि के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया था. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-there-is-terror-of-ed-in-the-country-it-should-be-decided-soon-but-sc-justified-ed/">कांग्रेस

ने कहा, देश में ED का आतंक है, इसका फैसला जल्द हो, पर SC ने ED को जायज ठहरा दिया

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, विपक्ष के सांसदों का निलंबन गलत

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सदन में विपक्षी के सांसदों का निलंबन गलत है. कहा कि हम महंगाई के मुद्दे पर लड़ते रहेंगे. जान लें कि पिछले सोमवार से शुरू हुए संसद के इस मॉनसून सत्र में हंगामे का कारण लोकसभा से 4 और राज्यसभा से 20 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है. बुधवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया.

आप सांसद संजय सिंह राज्यसभा से निलंबित

राज्यसभा में आज भी विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा. खबर है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को इस पूरे सप्ताह के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया.   कल 19 सांसदों को निलंबित किया गया था. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने संजय सिंह के निलंबन को लेकर प्रस्ताव रखा जिसे स्वीकार कर लिया गया. सिंह पर आसन पर पेपर फेंकने का आरोप है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही