अडानी मुद्दे पर विपक्षी सांसदों द्वारा नारेबाजी के बीच राज्यसभा 13 मार्च, सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई। बजट सत्र का दूसरा भाग 13 मार्च से शुरू होगा। pic.twitter.com/3miBn5wOa8
">https://t.co/3miBn5wOa8">pic.twitter.com/3miBn5wOa8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February">https://twitter.com/AHindinews/status/1625022726045069312?ref_src=twsrc%5Etfw">February
13, 2023
राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, सभापति ने 13 मार्च सुबह 11 बजे तक कार्यवाही स्थगित की
LagatarDesk : राज्यसभा और लोकसभा कार्यवाही 11 बजे से शुरू हुई. राज्यसभा में शून्यकाल की कार्यवाही चल रही थी. लेकिन सत्र शुरू होने के बाद विपक्ष ने राज्यसभा में खूब हंगामा किया. रजनी पाटिल का सस्पेंशन वापस लेने और अडानी मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग को लेकर विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की. जिसकी वजह से राज्यसभा की कार्यवाही नहीं चल सकी. सभापति ने जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा की कार्यवाही 13 मार्च सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी. अब बजट का दूसरा सत्र 13 मार्च से शुरू होगा. इधर लोकसभा में शांतिपूर्ण तरीके से प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही है.

Leave a Comment