NewDelhi : राज्यसभा में सोमवार काफी हो हंगामा मचा रहा. बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने पेट्रोल-डीजल, गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर शोर-शराबा मचाया. उच्च सदन राज्यसभा में विपक्षी दलों के नेताओं ने इसे लेकर जोरदार नारेबाजी की. विपक्षी सदस्यों ने सरकार, होश में आओ…होश में आओ के नारे लगाये. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे शुरू होगी. स्थगन प्रस्ताव के तहत सदन की आम कार्यवाही को रोककर उस खास विषय पर चर्चा की जाती है. इसे भी पढ़ें : Air">https://lagatar.in/only-tata-group-and-spicejet-in-queues-to-buy-air-india-applications-rejected-by-other-companies/34974/">Air
India को खरीदने की कतार में केवल टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट ,अन्य कंपनियों के आवेदन खारिज
गिल्ड ने कहा, नये डिजिटल मीडिया नियम प्रेस की आजादी के खिलाफ, वापस ले सरकार
शाह ने सीएम चांडी से पूछा, क्या 10 साल का हिसाब सामने रखेंगे?
India को खरीदने की कतार में केवल टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट ,अन्य कंपनियों के आवेदन खारिज
उच्च सदन की बैठक स्थगित कर दी गयी
हंगामे के बाद उच्च सदन की बैठक लगभग एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गयी. सभापति एम वेंकैया नायडू ने उन्हें टोका और कहा, आप होश में आकर नियम समझने की कोशिश करें. समझाया कि यह सब रिकॉर्ड में नहीं आयेगा. वेंकैया नायडू ने शून्यकाल में कहा कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की ओर नियम 267 के तहत कार्यस्थगन नोटिस मिला है. जिसमें उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर चर्चा का अनुरोध किया है. नियम 267 के तहत सदन का सामान्य कामकाज स्थगित कर किसी अत्यावश्यक मुद्दे पर चर्चा की जाती है. इसे भी पढ़ें : एडिटर्स">https://lagatar.in/editors-guild-said-new-digital-media-rules-against-freedom-of-press-government-withdraw/34924/">एडिटर्सगिल्ड ने कहा, नये डिजिटल मीडिया नियम प्रेस की आजादी के खिलाफ, वापस ले सरकार
विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा
नायडू ने कहा कि उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया है क्योंकि सदस्य मौजूदा सत्र में विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान एवं अन्य मौकों पर इस संबंध में अपनी बात रख सकते हैं. लेकिन कांग्रेस नीत विपक्ष इस मुद्दे को उठाने की मांग करता रहा. खडगे ने पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल व रसोई गैस की कीमतों में हुई वृद्धि का जिक्र किया और कहा कि लोग इस संबंध में सरकार की बात सुनना चाहते हैं. लेकिन सभापति नायडू ने इस पर चर्चा की अनुमति नहीं दी और सदन में प्रश्नकाल शुरू कराया. इस दौरान विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा और कुछ सदस्य आसन के समीप भी आ गये. सदन में हंगामा थमते नहीं देख सभापति ने पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन फिर राज्यसभा की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित की गयी. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-asked-cm-chandy-will-he-keep-the-accounts-of-10-years-in-front/34885/">अमितशाह ने सीएम चांडी से पूछा, क्या 10 साल का हिसाब सामने रखेंगे?
Leave a Comment