Search

 
 
 

अग्निपथ योजना को गलत तरीके से परिभाषित कर रहा विपक्ष : आशा लकड़ा

 
Ranchi : भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर आशा लकड़ा ने शनिवार को कहा कि विपक्ष में बैठे लोग सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को गलत तरीके से परिभाषित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवा वर्ग केंद्र सरकार की इस योजना को समझने की कोशिश करें. किसी के बहकावे में आकर गलत निर्णय न लें. अपने भाविष्य के प्रति सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें.

अग्निवीरों को रक्षा मंत्रालय से जुड़ी 16 कंपनियों में नियुक्ति में आरक्षण मिलेगा

आशा लकड़ा ने कहा कि इस योजना के लिए चयनित अग्निवीरों को रक्षा मंत्रालय में होनेवाली भर्तियों में केंद्र सरकार ने 10 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया है. रक्षा मंत्रालय के इंडियन कोस्ट गार्ड, डिफेंस सिविलियन पोस्ट व डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग की 16 कंपनियों में भी नियुक्ति में आरक्षण मिलेगा. अग्निवीरों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और असम राइफल्स में भर्ती के लिए भी 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया गया है. इनकी ऊपरी आयु सीमा में 3 से 5 साल की राहत देने का भी ऐलान किया गया है. इसके अलावा अग्निवीर के पहले बैच के लिए आयु सीमा में 5 वर्षों की छूट दी गयी है. रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों को सस्ता लोन दिया जाएगा. सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी. ये युवा आजीवन अग्निवीर कहलाएंगे. इसे भी पढ़ें – फारुख">https://lagatar.in/farooq-abdullah-also-refused-to-contest-the-presidential-election-know-what-he-said/">फारुख

अब्‍दुल्‍ला का भी राष्‍ट्रपति चुनाव लड़ने से इंकार, जानिये क्‍या कहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही