Search

 
 
 

सरकार का कार्यकाल पूरा नहीं करने देने के पीछे विपक्ष की साजिशः सीएम

 
Ranchi: एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेएमएम, सरकार पर निशाना साधा तो दूसरी तरफ सीएम हेमंत सोरेन ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोला. सीएम ने कहा कि विपक्ष ने एक साजिश के तहत हमारी सरकार का कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया. चुनाव समय से एक महीने पहले कराया जा रहा है. भाजपा को लगने लगा कि ये सरकार लंबे समय तक रह गई तो भाजपा को झंडा ढोने वाला भी नहीं मिलेगा. सीएम सोमवार को डालटनगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमारी सरकार के लोगों को बहकाने का भी काम किया. सरकार गिराने की साजिश रची. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/bjp-alleges-recce-and-phone-taping-memorandum-submitted-to-chief-electoral-officer/">भाजपा

ने लगाया रेकी व फोन टेप का आरोप, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

घर बैठे जाति और आय प्रमाण पत्र मिलेगा

सीएम ने कहा कि अगली बार झामुमो की सरकार बनी तो घर बैठे जाति आर आय प्रमाण पत्र मिलेगा. इसके लिए प्रखंड, अंचल या डीसी ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. आज झामुमो में काफी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं.

गोगो दीदी योजना वोट खरीदने का माध्यम

सीएम मे विपक्ष की घोषणा और योजना पर भी तंज कसा. कहा कि मुख्यमंत्री मईयां योजना से भाजपा को तकलीफ हुई. इसी को देखते हुए मंईयां योजना जैसी योजना लाने की घोषणा कर दी. 2100 रुपए देने की योजना एक तरह से वोट खरीदने के लिए है. इस योजना के तहत हर घर में एक लाख रुपए सालाना पहुंचाने का काम करेंगे.

हमारी सरकार ने बिजली बिल माफ किया

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने बिजली बिल माफ किया. भाजपा 2014 से कह रही है कि किसानों की आय दो गुनी कर देंगे. लेकिन आज तक नहीं हुआ. हमारी सरकार ने किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर दिया. इनके पास सिर्फ पूजींपतियों और कारोबारियों का कर्ज माफी के लिए पैसा है. इसे भी पढ़ें- लोक">https://lagatar.in/folk-singer-sharda-sinhas-health-deteriorated-son-released-a-new-chhath-song/">लोक

गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, बेटे ने रिलीज किया नया छठ गीत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही