Search

 
 
 

राहुल गांधी की स्पीच के बाद विपक्ष का वॉकआउट, रिजिजू ने कहा, झूठे आरोपों पर विशेषाधिकार नोटिस देंगे

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन को गुमराह करने और बेबुनियादी बयान देने के लिए हम राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस पेश करेंगे. उन्होंने कहा कि लोकसभा-राज्यसभा में प्रक्रिया और कामकाज के संचालन के नियम बहुत स्पष्ट हैं.
 

 New Delhi : राहुल गांधी की स्पीच के बाद विपक्षी सांसद लोकसभा से वॉकआउट कर गये. इससे पहले राहुल गांधी ने आज बुधवार को बजट सत्र के दौरान दिये गये भाषण में US ट्रेड डील,एपस्टीन फाइल्स और अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस का जिक्र किया.

 

 
राहुल ने कहा कि अडानी पर चल रहा केस  दरअसल मोदी पर है. इसके जरिए भाजपा का फाइनेंसियल स्ट्रक्चर टूटेगा. राहुल गांधी ने कहा, पीएम की आंखों में डर दिखता है. आरोप लगाया कि केंद्र सरकार(मोदी) ने भारत को बेच दिया है.हमारी मां, भारत माता को बेच दिया है.


राहुल ने कहा कि क्या आपको भारत माता को बेचने में शर्म नहीं आती? कहा कि हमारे किसान अमेरिकी मैकेनाइज्ड खेती के सामने तूफान का सामना करने जा रहे हैं. सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया है. इस पर किरेन रिजिजू ने राहुल पर बरसते हुए कहा, कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो देश बेचने की बात करे.   


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल को टोकते हुए कहा कि आपने जो भी कहा, उसे साबित करिए, नहीं तो आपकी बात सदन के रिकॉर्ड पर नहीं जानी चाहिए. साथ ही रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी को 5 बजे वित्त मंत्री का जवाब जरूर सुनना चाहिए.  सबूत की बात कहने पर राहुल गांधी ने कहा, हां तुरंत सबूत देता हूं. 
 

बाद में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन को गुमराह करने और बेबुनियादी बयान देने के लिए हम राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस पेश करेंगे. उन्होंने कहा कि लोकसभा-राज्यसभा में प्रक्रिया और कामकाज के संचालन के नियम बहुत स्पष्ट हैं.


जब कोई सदस्य किसी अन्य सदस्य के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने का इरादा रखता है, तो आपको नोटिस देना होता है आरोप की पुष्टि करनी होती है. किरेन रिजिजू ने कहा कि  उन्होंने अनुरोध किया है कि राहुल गांधी को अपने बिंदुओं को प्रमाणित करने के लिए सदन के पटल पर बुलाया जाये.


रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ बेकार और झूठे आरोप लगाये हैं कहा है कि प्रधानमंत्री ने भारत और भारतीय हितों को बेच दिया है.  उन्होंने बिना कोई नोटिस दिये केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं. 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही