Search

 
 
 

रांची: सांसद ने किया ऑप्यूलेंट दिवाली और ब्राइडल बाजार का उद्घाटन

 
Ranchi: होटल रैडिसन ब्लू में मंगलवार को दो दिवसीय ऑप्यूलेंट दिवाली और ब्राइडल बाज़ार का भव्य उद्घाटन हुआ. कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में एक्ट्रेस युक्ति कपूर शामिल हुईं, जो लोकप्रिय टीवी शो मैडम सर में करिश्मा सिंह की भूमिका के लिए जानी जाती हैं. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी थीं, जिन्होंने इस अद्भुत फैशन प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और सराहना की. कहा कि यहां देशभर के मशहूर डिज़ाइनर्स के शानदार संग्रह पेश किए गये हैं. जहां आप करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और वेडिंग में जोरदार खरीदारी कर सकते हैं.

एग्जीबिशन में हर शैली के लिए खास डिज़ाइन के परिधान हैं

समारोह की शुरुआत अपग्रेडेड प्राइमरी स्कूल, सिंदवार टोला के बच्चों द्वारा लायंस क्लब रांची समर्पण के सहयोग से प्रस्तुत स्वागत नृत्य से हुई. जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. मौके पर युवा समाजसेवी सह भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी, यूनिवर्सल इंडिया इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट की फर्स्ट रनरअप रिद्धिमा मित्तल भी उपस्थित थीं. एग्जीबिशन की डायरेक्टर रीना अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, बेंगलुरु, कश्मीर और रांची के प्रसिद्ध डिज़ाइनरों का नवीनतम संग्रह है. यहां हर शैली के लिए खास डिज़ाइन के परिधान हैं. हर घंटे लकी ड्रॉ भी है, जिसमें चांदी के सिक्के पुरस्कार के रूप में दिए जा रहे हैं.

एग्जीबिशन में डिजाइनर कलेक्शन में आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला है

डायरेक्टर ने कहा कि प्रदर्शनी में शामिल डिज़ाइनर कलेक्शन में आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला है. जिसमें डिज़ाइनर एथनिक वेयर है. इसमें सूट, कुर्तियां, साड़ियां, लहंगे और ब्राइडल वेयर शामिल है. प्रदर्शनी में विशेष विंटर कलेक्शन भी प्रदर्शित किया जा रहा है. इसमें लक्ज़री कोट, जैकेट, स्वेटर और कार्डिगन शामिल है. खास बात यह है कि यहां Embellish Skin स्टॉल, घरेलू स्किनकेयर ब्रांड है, जो रासायनिक मुक्त उत्पादों से बनाया गया है. कहा कि पौष्टिक साबुनों और कोमल जैविक क्लींजर से लेकर कुमकुमादी तेल जैसे शानदार फेशियल ऑयल तक, हर उत्पाद शुद्ध और प्राकृतिक स्किनकेयर देने के लिए सावधानी से तैयार किया गया है.

सिल्क की साड़ियों का अद्भुत कलेक्शन उपलब्ध है

बताया कि डिजायनर एवं सिल्क की साड़ियों का अद्भुत कलेक्शन उपलब्ध है. इसके साथ ही द पॉश द्वारा दिवाली बोनांजा प्रस्तुत किया गया है. इसमें हैंड एम्ब्रॉइडेड बेड कवर, कॉटन सैटिन बेड कवर, प्रिंटेड बेडशीट्स और कस्टम बेड कवर शामिल है. इसमें The wrap studio द्वारा उपहार प्रायोजित किए गए हैं. एक्ट्रेस युक्ति कपूर का मेकओवर लुक्स सैलून, रतू रोड द्वारा किया गया है. एग्जीबिशन की डायरेक्टर रीना अग्रवाल ने बताया रांची के फैशन प्रेमियों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया. उन्होंने सभी को सादर आमंत्रित किया है. कहा कि वे इस अद्भुत प्रदर्शनी का हिस्सा बनें. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-burst-such-a-diwali-bomb-that-bjps-gogo-scheme-was-completely-destroyed-congress/">हेमंत

सरकार ने ऐसा दीपावली बम फोड़ा कि भाजपा की गोगो योजना चारों खाने हुई चित्त : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही