Search

 
 
 

झारखंड के कई हिस्सों में दो दिनों का ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की संभावना

 
Ranchi : मानसून की स्थिति को बेहद अनुकूल बताते हुए मौसम केंद्र ने मंगलवार को पश्चिम सिंहभूम, गुमला और सिमडेगा में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, खूंटी और रांची जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. झारखंड में सोमवार शाम हुई बारिश के बाद रांची का मौसम बदल गया है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक राज्य भर में अच्छी बारिश होगी. झारखंड के दक्षिणी और मध्य भाग वाले जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. रविवार को नार्थ बंगाल की खाड़ी और गंगेटिक वेस्ट बंगाल के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब लो प्रेशर एरिया में बदल कर उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. इसका असर नार्थ ओड़िशा, गंगेटिक वेस्ट बंगाल और झारखंड के ऊपर पड़ेगा. इसके प्रभाव से ही अगले दो से तीन दिनों तक राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना है.

सबसे कम तापमान रांची का रहा

पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. राज्य में मानसून की गतिविधि सामान्य रही. सबसे अधिक वर्षा 43.7 एमएम महेशपुर (पाकुड़) में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.6 °C गढ़वा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4°C रांची में दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें – लाइट">https://lagatar.in/beneficiaries-of-light-house-demanding-money-back-preparing-for-movement/">लाइट

हाउस के लाभुक वापस मांग रहे पैसा, आंदोलन की तैयारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही