Search

झारखंड के 11 जिलों में सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी, 6 जिलों में बरसेंगे बादल

Shubham Kishore Ranchi : पूरा झारखंड गर्मी की मार झेल रहा है. लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है. उत्तर-पश्चिमी और पछुआ गर्म हवाओं के प्रभाव से राज्य में चल रही लू की स्थिति और गंभीर होती जा रही है. मौसम विभाग ने राज्य के कोल्हान और संथाल के 11 जिलों के लिए सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सोमवार को राज्य में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, बोकारो, देवघर, जामतारा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में सीवियर हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही राज्य के पश्चिमी भाग गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है. वहीं राज्य में अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2°C तक वृद्धि होने की संभावना है.

सरायकेला में 45 डिग्री तक पहुंचा तापमान

झारखंड में पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. वहीं सरायकेला-खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला में कहीं-कहीं लू भी चली. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 44.8 °C सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.4 °C गोड्डा में दर्ज किया गया. रविवार को रांची के अलावा धनबाद, गुमला, हजारीबाग, लातेहार और लोहरदगा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है.

2 मई तक चलेगी लू, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार 2 मई तक झारखंड में लू चलने की संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. विभाग के अनुसार 30 अप्रैल को राज्य में रांची, रामगढ़, खूंटी, पलामू तथा गढ़वा जिलों में लू चलने की संभावना है. वहीं 1 और 2 मई को राज्य में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, जामतारा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में लू की स्थिति बन रही है. जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने इस मौसम में सावधानी बरतने को कहा है. लू से प्रभावित जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी है. बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखते हुए शरीर की तरलता बनाए रखने के लिए लगातार पानी, ओआरएस घोल और नारियल पानी पीने की सलाह दी गई है.

शहर का तापमान

  उच्चतम        न्यूनतम रांची            38.7        26.5 जमशेदपुर   42.0       26.2 डाल्टेनगंज 41.8,      25.9 बोकारो    40.7        25.9 चाईबासा 42.8       25.6 देवघर     42.6       30.4 गिरिडीह 40.9       28.3 गढ़वा     41.6, ... सरायकेला 42.3,  25.4 गोड्डा        44.3,   24.4 बहरागोरा 43.7    27.5 इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/once-again-arjun-mundas-political-reputation-is-at-stake/">एक

बार फिर अर्जुन मुंडा की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp