Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा स्टील से  ITC का गलत लाभ लेने के आरोप मे 890.52 करोड़ रुपये वसूली का आदेश

Ranchi: CGST के संयुक्त आयुक्त ने टाटा स्टील से 890.52 करोड़ रुपये वसूलने का आदेश दिया है. एडजुडिकेशन के बाद पारित किये गये आदेश में टाटा स्टील द्वारा ITC का लगत लाभ लेने के आरोपों को सही करार देते हुए CGST की धारा 74 के तहत 890.52 करोड़ रूपये की वसूली ओर धारा 50 के प्रावधानों के तहत इस राशि पर सूद की वसूली का आदेश दिया गया है.

 

उल्लेखनीय है कि भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक (CAG) ने ऑडिट के दौरान टाटा स्टील द्वारा Input Tax Credit (ITC) का गलत लाभ लेने का मामला पकड़ा था. CAG की रिपोर्ट के आधार पर सक्षम पदाधिकारी के स्तर से टाटा स्टील से 890.52 करोड़ रुपये की वसूली के लिए डिमांट नोटिस जारी किया गया था. टाटा स्टील भुगतान करने के बदले एडजुडिकेशन में गयी थी. 

 

जमशेदपुर स्थित संयुक्त आयुक्त के स्तर पर हुए एडजुडिकेशन के दौरान टाटा स्टील की ओर से अपना पक्ष पेश किया गया था. एडजुडिकेशन के दौरान संयुक्त आयुक्त ने टाटा स्टील की ओर से पेश किये गये दस्तावेज और दलीलों को अस्वीकार करते हुए CAG द्वारा उठाये गये बिंदुओं को सही करार दिया. इसके बाद टाटा स्टील से 890.52 करोड़ रुपये और उस पर सूद वसूलने का आदेश दिया. टाटा स्टील के पास संयुक्त आयुक्त के खिलाफ अपील दायर करने का अधिकार है.

 

CAG ने तीन वित्तीय वर्षों (2018-2021) के ऑडिट में पाया कि टाटा ने गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लिया था. ऑडिट के दौरान इन तीन वित्तीय वर्षों के GSTR-3B और  GSTR-2A के आंकड़ों का मिलान किया गया. इसमें यह पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान टाटा स्टील की व्यपारिक गतिविधियों के अनुसार उसे 2991.24 करोड़ रुपये के ITC का लाभ लेना चाहिए था. लेकिन टाटा स्टील ने इस वित्तीय वर्ष में 3140.34 करोड़ के ITC का लाभ लिया. इस तरह कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में 149.10 करोड़ रुपये के ITC का गलत लाभ लिया.

 

वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान टाटा स्टील ITC का लाभ लेने के लिए 2916.12 करोड़ रुपये उपलब्ध था. लेकिन कंपनी ने इसके मुकाबले 3337.17 करोड़ रुपये का ITC का लाभ लिया. यानी कंपनी ने 421.04 करोड़ के ITC का गलत लाभ लिया. इसी तरह वित्तीय वर्ष 2020-21 में 2495.07 करोड़ रुपये की उपलब्धता के मुकाबले 2815.44 करोड़ रुपय के लाभ लिया. इस तरह वर्ष 2020-21 में कंपनी से 320.37 करोड़ रुपये का गलत लाभ लिया. यानी कंपनी ने इन तीन वित्तीय वर्षों में कुल 890.52 करोड़ रुपये के ITC का गलत लाभ लिया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही