Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीएसएल में नियुक्ति घोटाला मामले में सीबीआई को गवाह पेश करने का आदेश

Advertisement
Advertisement

विशेष न्यायाधीश राजकुमार मिश्रा की अदालत में हुई सुनवाई

Dhanbad : स्टील अथॉरिटी औफ इंडिया लि. (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट में हुए नियुक्ति घोटाले की सुनवाई शुक्रवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश राजकुमार मिश्रा की अदालत में हुई. सीबीआई के वरीय अभियोजक चंदन सिंह ने अदालत से गवाह पेश करने के लिए समय की याचना की. सुनवाई के दौरान कांड के आरोपी पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी के बेटे सैयद मो. रजी,  उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस डीजीआर पटनायक के पुत्र योगेश चंद्र पटनायक,  मध्यप्रदेश के राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय श्रम मंत्री सत्यनारायण जाटिया के पुत्र राजकुमार जाटिया,  बीएसएल के पूर्व एमडी बीके सिंह के पुत्र रितेश समेत अन्य आरोपी हाजिर नहीं थे. इस मामले में सीबीआई ने आरोप लगाया था कि रसूखदारों के पुत्रों को सेल में अधिकारी के पद पर नौकरी देने के लिए नियुक्ति नियमों की अवहेलना हुई थी. एक ओर जहां इन्हें खुश रखने के लिए अनावश्यक पद का सृजन किया गया, वहीं पैरवी पुत्रों को सेल के मुंबई ऑफिस में बुलाकर सलेक्शन की औपचारिक घोषणा भी कर दी गई थी. सीबीआई ने मध्यप्रदेश के राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय श्रम मंत्री सत्यनारायण जाटिया के पुत्र राजकुमार जाटिया, तत्कालीन राज्यपाल के पुत्र सैयद मोहम्मद रजी, बीएसएल के पूर्व एमडी बीके सिंह के पुत्र रितेश, समेत 13 लोगों के विरुद्ध आरोपपत्र दायर किया था.

नीरज हत्याकांड मे हुई सुनवाई

Dhanbad : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में शुक्रवार को धनबाद के जिला एवं सत्र  न्यायाधीश अखिलेश कुमाऱ की अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान आरोपी धनजी सिंह, पंकज सिंह, संजय सिंह, विनोद सिंह, पींटू सिंह  ने कोर्ट में आवेदन देकर उनके मुकदमे की सुनवाई अन्य आरोपियों से अलग करने का आग्रह किया. साथ ही सुनवाई जल्द पूरी करने की भी गुजारिश की. इस पर अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 18 अक्टूबर निर्धारित की है. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-after-investigation-the-principal-took-over-gomiya-degree-college/">बेरमो

: जांच के बाद प्राचार्य ने गोमिया डिग्री कॉलेज को किया टेकओवर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही