Search

 
 
 

धनबाद के दो वेंडिंग जोन में अनियमितता की जांच का आदेश

 

सरकार के उप सचिव ने डीसी को लिखा पत्र

Dhanbad : झारखंड सरकार के उप सचिव विष्णु कांत राय ने धनबाद के उपायुक्त वरुण रंजन को पत्र लिख धनबाद नगर निगम की ओर से शहर में बनाए गए दो वेंडिंग जोन में अनियमितता की जांच कराने का निर्देश दिया है. सचिव ने उपायुक्त को पत्र लिखकर नगर निगम द्वारा कोहिनूर मैदान व बनियाहिर में बनाये वेंडिंग जोन की जांच करने को कहा है. ज्ञात हो कि लोजपा के जिलाध्यक्ष रामानंद पासवान ने इस संदर्भ में सचिव को पत्र लिख कर शिकायत की थी. पत्र लिखा था कि नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार निगम में तानाशाही चला रहे हैं, उन्होंने निगम द्वारा बनाये दो वेंडिंग जोन में अनियमितता का आरोप लगाया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-no-entry-of-heavy-vehicles-in-the-city-from-21st-to-24th-october-during-durga-puja/">धनबाद

: दुर्गा पूजा के दौरान शहर में 21 से 24 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो इंट्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही