Search

 
 
 

शहर के पार्किंग स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश

 
Ranchi : शहर के वाहन पड़ाव व पार्किंग स्थलों से रांची नगर निगम अतिक्रमण हटाने वाला है. इसको लेकर अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन ने इंफोर्समेंट टीम के अफसरों को आदेश दिया है. आदेश में कहा गया है कि कई स्थानों पर ठेला, खोमचा व अन्य दुकानें लगी होने के कारण आमलोगों को वाहन पार्क करने में काफी परेशानी होती है. अगर इन जगहों पर किसी प्रकार की दुकानें लगी मिलती है, तो उसे जब्त किया जाए. वर्तमान में रांची नगर निगम के पास 26 पार्किंग स्थल व वाहन पड़ाव है. निगम इन सभी स्थलों की बंदोबस्ती ठेकेदारों से करता है. ठेकेदार यहां से अधिक कमाई के चक्कर में पार्किंग स्थलों पर ही फूड वैन, दुकान आदि लगवाते हैं. इन दुकानों की बदौलत इनकी कमाई अच्छी खासी हो जाती है. इस समस्या को देखते हुए अपर प्रशासक के द्वारा यह आदेश जारी किया गया. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/jamshedpurs-bjp-leader-abhay-singh-has-been-granted-bail-by-high-court-he-is-in-jail-in-a-riot-case/">BREAKING

: जमशेदपुर के BJP नेता अभय सिंह समेत अन्य को हाईकोर्ट ने दी बेल, दंगा के केस में जेल में हैं बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही