Search

 
 
 

साधारण कार्यकर्ता को पार्टी नेतृत्व का दायित्व सौंपा, यह गर्व की बात : राजेश ठाकुर

 
Ranchi : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन एवं सम्मान किया. इस पर राजेश ठाकुर ने कहा, मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को पार्टी नेतृत्व का दायित्व सौंपा और काम करने का अवसर दिया, यह उनके लिए गर्व की बात है. उनके एक साल के कार्यकाल में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा. इस दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं का सहयोग एवं मार्गदर्शन उन्हें मिलता रहा.

सम्मान समारोह में मौजूद थे

प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि विगत 25 अगस्त को जब राजेश ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो एवं शहजादा अनवर की नियुक्ति हुई, तभी से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गयी. आज एक सामान्य कार्यकर्ता अध्यक्ष बना है, जो सभी को जानता और पहचानता है. अध्यक्ष सभी को साथ लेकर संगठन के हित में काम करते हुए यहां पहुंचे हैं. सम्मान समारोह में विधायक कुमार जय मंगल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉक्टर एम तौसिफ सहित प्रदेश कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- संवैधानिक">https://lagatar.in/if-you-buy-constitutional-institutions-how-will-you-be-able-to-buy-public-support-we-are-ready-hemant-soren/">संवैधानिक

संस्थानों को तो खरीद लोगे, जनसमर्थन कैसे खरीद पाओगे? हम तैयार हैं : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही