Search

 
 
 

गढ़वा: भाजपा की बैठक में संगठन महापर्व सदस्यता अभियान पर चर्चा

 
Garhwa: भाजपा की संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को लेकर परिसदन में बैठक हुई. इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पलामू प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रितम ने कहा कि भाजपा का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की 22 दिसंबर से शुरुआत हो चुकी है. अगले 14 जनवरी तक सदस्यता अभियान चलेगा. उन्होंने कहा कि इस बार संगठन का दायित्व प्रदेश से लेकर जिला मंडल बूथ तक का जिम्मेवारी सक्रिय सदस्य बनने वाले लोगों को ही दिया जाएगा.

हर बूथ स्तर पर सैकड़ों लोगों को सदस्यता दिलाई जाएगी

विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में एक लाख पचास हजार से अधिक सदस्य बनाया जाएगा. हर बूथ स्तर पर गांव शहर हर जगह से सैकड़ों लोगों को सदस्यता दिलाई जाएगी. कहा कि हर घर सदस्यता अभियान के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जाएगा. भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर सदस्यता अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करेगी. गांव शहर हर जगह बड़े पैमाने पर लोगों को सदस्य बनाया जाएगा. पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता इस अभियान को गति देने में लगे हुए हैं. सदस्यता महाभियान को लेकर जिला से लेकर मंडल स्तर पर प्रभारी बनाए गए हैं. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, शुभम गुप्ता, भाजपा नेता विवेकानंद तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, विनोद चंद्रवंशी, अरविंद प्रजापति, परी पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – मोहन">https://lagatar.in/jagadguru-rambhadracharya-and-swami-avimukteshwaranand-saraswati-do-not-agree-with-mohan-bhagwats-statement/">मोहन

भागवत के बयान से सहमत नहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही