Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: संविधान के 75 वर्ष विषय पर परिचर्चा का आयोजन

Latehar: जिला जनसंपर्क पदाधिकारी वन में शुक्रवार को भारतीय संविधान के 75 वर्ष विषय पर नागरिक अधिकारों का संरक्षण एवं संवर्धन पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  इसमें प्रेस के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. अध्‍यक्षता जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सुधा राज एवं अन्‍य मीडिया प्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. उन्‍होंने संबोधति करते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे विस्तृत और अद्वितीय संविधान है. यह न केवल नागरिक अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि देश को एक कल्याणकारी लोकतांत्रिक आधार पर संगठित करता है. उन्होंने संविधान के भाग तीन में वर्णित मौलिक अधिकारों की चर्चा करते हुए बताया कि अनुच्छेद 32 और 226 के तहत नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण के लिए सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में रिट जारी करने का प्रावधान किया गया है. डॉ. चंदन ने प्रेस प्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे समाज की कमियों को उजागर कर शासन को जवाबदेह बनाने में सहायक होते हैं. उन्होंने सभी से संविधान में निहित नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने और लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की. कार्यक्रम में मंच संचालन वरीय पत्रकार आशीष टैगोर ने किया. कार्यक्रम को पत्रकार राजीव कुमार, संजीत पांडेय, मुकेश कुमार सिंह, मनोज दत्त, पंकज प्रसाद, रूपेश अग्रवाल, संजय यादव आदि ने संबोधति किया. धन्‍यवाद ज्ञापन एपीआरओ सुधा राज ने किया. मौके पर प्रिंट व इलेक्‍ट्रानिक्‍स मीडिया के कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/some-people-are-trying-to-become-leaders-of-hindus-by-inciting-religious-controversies-mohan-bhagwat/">

 कुछ लोग धार्मिक विवादों को भड़काकर हिंदुओं के नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं : मोहन भागवत

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही