Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : कृषक गोष्ठि सह जागरुकता कार्यक्रम में किसानों को दी गई कई अहम जानकारी

Latehar : जिला कृषि कार्यालय के आत्मा परियोजना के सभागार में कृषक गोष्ठी सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस जागरुकता कार्यक्रम में गोवर्द्धन योजना के तहत फर्मेटेंड ऑर्गेनिक मैन्योर एवं लिक्विड फॉर्मेटेड ऑर्गेनिक मैन्योर- संजीवनी (बीज संजीवनी एवं पौध संजीवनी) के अलावा अमृतपानी एवं जैविक कीटनाशक को बनाने एवं प्रयोग करने की विधि की जानकारी दी गई. इसके अलावा नाडेप कंपोस्ट, केंचुआ खाद, हरा खाद, मिट्टी की गुणवत्ता, बीजों का चयन एवं लगाने का सही समय व मिट्टी में पोषक तत्वों का प्रबंधन की भी जानकारी दी गयी. आत्मा परियोजना के उप निदेशक सप्तमी कुमार झा ने कृषि विभाग के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कृषि ऋण माफी में ईकेवाईसी, केसीसी व अनुदानित दर में उपलब्ध बीजों की भी जानकारी दी. कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सविता उरांव, सहायक तकनीकी प्रबंधक सपना कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अंकित व प्रगतिशील किसान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-storm-and-rain-caused-devastation-police-line-barracks-collapsed-power-failure/">हजारीबाग

: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, ध्वस्त हुई पुलिस लाइन की बैरक, पूरे शहर की बिजली गुल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही