Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में रामनवमी को लेकर संस्था विजय शंखनाद ने शुरु की तैयारियां

Hazaribag : हजारीबाग में रामनवमी को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है. पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर जहां जिला प्रशासन बैठक कर रहा है, तो वहीं विभिन्न संगठन रामनवमी को भव्य और खास बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं. गैर सरकारी संस्था विजय शंखनाद ने तय किया है कि इस बार रामनवमी को बेहद खास बनाना है. आजादी का अमृत महोत्सव व हजारीबाग रामनवमी के शताब्दी वर्ष पर स्वर्गीय गुरु सहायक ठाकुर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इसे भी पढ़ेंचांडिल">https://lagatar.in/chandil-135th-birth-anniversary-of-sri-sri-thakur-anukul-chandra-ji-on-march-12/">चांडिल

: श्रीश्री ठाकुर अनुकुल चंद्र जी का 135वां जन्मोत्सव 12 मार्च को
दूसरी ओर विजय शंखनाद ने विभिन्न अखाड़ों से अपील की है कि वह अपनी झांकी में अयोध्या राम मंदिर का प्रारूप अवश्य लगाएं. इससे जुलूस में एकरूपता दिखेगी. इंद्रलोक टावर में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में संस्था के अध्यक्ष अमरदीप यादव और सचिव आदित्य नारायण कुशवाहा ने बताया कि साल 2024 में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होना है उसे भी बल मिलेगा. वहीं इस वर्ष छह अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर पांच अप्रैल को श्री हनुमान बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. हजारीबाग नगर भवन या पैराडाइज रिसोर्ट में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर वार्ता भी चल रही है. संस्था का कहना है कि इस तरह का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाएगा. विजय शंखनाद ने तय किया है कि 2025 तक सभी 101 अखाड़ों को अयोध्या राम मंदिर का प्रारूप बनाकर वितरित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पर्व को अबतक राजकीय महोत्सव तक का दर्जा नहीं दिया गया है. हमलोगों ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है ताकि इस पर्व को पहचान मिल सके. प्रेसवार्ता में संस्था के उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता पिंकू, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर रंजीत वर्मा, कोषाध्यक्ष सूरज अग्रवाल, उपाध्यक्ष भारत देशम अग्रवाल, उपाध्यक्ष पप्पू पासवान आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-karim-city-college-got-first-prize-for-cooperation-in-e-waste-recycling/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज को ई-वेस्ट रीसाइकिलिंग में सहयोग के लिए मिला प्रथम पुरस्कार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही