Search

संगठनात्मक मजबूती है हमारी ताकत- सुदेश

तमाड़ विधानसभा स्तरीय प्रखंड एवं ग्राम प्रभारियों की बैठक आयोजित

Ranchi: संगठनात्मक मजबूती हमारी ताकत है. राज्य के हर गांव में हमारी पहुंच है. इस पहुंच को और मजबूत व सुदृढ़ करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है. पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव के साथ काम करते रहने की आवश्यकता है. यह साल हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है. उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बुंडू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित तमाड़ विधानसभा स्तरीय प्रखंड एवं ग्राम प्रभारियों की बैठक के दौरान कही. इसे पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-pm-modis-statement-is-divisive-and-malicious-knocked-on-the-door-of-election-commission/">कांग्रेस

ने कहा, पीएम मोदी का बयान विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण… चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया…
मौके पर उपस्थित सभी प्रभारियों के साथ उन्होंने विभिन्न रणनीतियों और भावी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देशहित में सोचने वाले एनडीए गठबंधन और अपने निजी स्वार्थ व हित के बारे में सोचने वाले इंडी गठबंधन के बीच है. एक तरफ हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा प्रभावी चेहरा है, वहीं दूसरी तरफ न कोई चेहरा है न कोई संकल्प है. इंडी गठबंधन का उद्देश्य देश का विकास नहीं बल्कि जनता को भ्रमित कर मोदी और एनडीए को रोकना है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-22-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।22 APR।।उलगुलान रैली में मारपीट, केस दर्ज।।बीजेपी की गीता कोड़ा ने किया नामांकन।।लातेहार में ट्रिपल मर्डर।।जमशेदपुरःगैंगस्टर अखिलेश सिंह बरी।।बिहारःबेकाबू ट्रक ने चार को रौंदा।।बीजेपी के झूठ का अंत नजदीक-राहुल।।समेत कई अहम खबरें।।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में खूंटी लोकसभा प्रभारी रमेश मुंडा, गुंजल इकिर मुंडा, केंद्रीय सदस्य रमेश भगत, केंदीय सदस्य केशव चंद्र महतो, बुंडू जिला परिषद सदस्य परमेश्वरी सांडिल, रांची जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा, अड़की प्रमुख कृष्ण सिंह मुंडा, दुति कृष्ण मुंडा, बुंडू प्रखंड अध्यक्ष हरिहर महतो, महिला अध्यक्ष राधिका देवी, बुंडू नगर अध्यक्ष सुमित्रा देवी,तमाड़ पूर्वी महिला अध्यक्ष सुनीता देवी, तमाड़ प्रखंड अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, राम दुर्लभ सिंह मुंडा, योगेस्वर महतो,शुखसारन महतो,मो सेराज,अभिषेक गोराई, प्रीति कुमारी,ननदे महतो,सुबोध माझी, आकाश बिट,आकाश कुमार,समीर गोराई, भीम महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp