Search

 
 
 

रांची: महिला संगठनों ने बनायी निर्भया से अभया तक की मानव श्रृंखला

 
Ranchi: बुद्धिजीवि महिलाएं, डब्लूएएन, नारी शक्ति क्लब, अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की महिलाओं ने सोमवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर निर्भया से अभया तक आयोजित किया. बता दें कि दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 में हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या की निर्भया घटना के आज 12 वर्ष हो गए. इस घटना के बाद पूरा देश महिला हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन में लग गया. पूरे देश में आंदोलन होने के बाद वर्मा कमीशन बना और रिपोर्ट भी आई. लेकिन नई सरकार आने के बावजूद भी इन 12 वर्षों में महिलाओं के ऊपर होने वाले हिंसा और बर्बरता में ना ही कोई कमी आई और ना हीं वर्मा कमीशन की नसीहतों को लागू किया गया.

महिलाओं की जंग जारी रहेगी

संगठन की महिलाओं ने कहा कि बलात्कारी को फूल माला और मिठाई के साथ स्वागत किया जाने लगा है. न्याय मांगती लड़कियों को सड़क पर घसीटा जाने लगा है. उनको थानों पर घंटों बैठकर उनका रिपोर्ट तक नहीं दर्ज किया जाने लगा है. हमारे देश के प्रधानमंत्री खुद बलात्कारियों के लिए चुनाव प्रचार करने लगे अब ऐसी स्थिति में हम महिलाओं के पास क्या उत्तरदायित्व बचता है. लेकिन हम महिलाएं कब हार मानी हैं. इसीलिए यह जंग जारी है और यह जंग जारी रहेगी. बलात्कारी संस्कृति के खिलाफ यह जंग जारी रहेगी. निर्भय से अभया तक और यह जंग जारी रहेगी पीड़िता को दोषी ठहरने के खिलाफ. कार्यक्रम में लीना पादम, नंदिता भट्टाचार्य, सीसीलिया, शांति सेन, सिंघी खलखो, एती तिर्की, गीता तिर्की, सुषमा गाड़ी, सपना गाड़ी, सुशील तिग्गा, आकांक्षा, रिया, चांदो गाड़ी, मेदिनी कुजूर, बुधन कुजूर, सुमी उरांव, हीरा मिंज, मेवा लकड़ा, नीलिमा कच्छप, रेजिना, कंचन उरांव, सुनीता कच्छप, सलोमी कच्छप, सुहासिनी महली समेत कई महिलाएं शामिल हुई. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-collegium-summoned-allahabad-high-court-judge-shekhar-yadav-had-said-that-country-will-run-only-according-to-majority/">सुप्रीम

कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज शेखर यादव को तलब किया, कहा था, बहुसंख्यकों के अनुसार ही देश चलेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही