Search

 
 
 

घाटशिला महाविद्यालय परिसर में 6 जुलाई को "जानें अपने जिला प्रशासन को" कार्यक्रम का आयोजन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): घाटशिला महाविद्यालय परिसर में बुधवार को "जानें अपने जिला प्रशासन को" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस संबंध में घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त भाग लेंगी. इस मौके पर 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को उपायुक्त विजया जाधव के हाथों महाविद्यालय परिसर में सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-forms-started-for-admission-in-jln-college-for-inter/">चक्रधरपुर

: जेएलएन कॉलेज में इंटर में नामांकन के लिए फार्म मिलना हुआ शुरू

इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य से मुलाकात की

महाविद्यालय के इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र-छात्राओं ने सोमवार को प्राचार्य से मुलाकात की. प्राचार्य ने मिलने आए कॉलेज के इंटरमीडिएट विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के 12वीं कक्षा के टॉपर्स को भी इसकी जानकारी दिया. मिलने आए आर्ट्स के टॉपर्स में शैलेश मार्डी, समिता मंडल, योगेश दास, वाणिज्य संकाय के मोहम्मद मुफीज आरिफ, आकाश पातर, देवांश कुमार सिंह तथा विज्ञान की संजना दत्ता, सुपर्णा दास, कौशिक रॉय, नंदलाल कुमार, साहिल मुर्मू के साथ तीनों संकाय के शिक्षक इंटर इंचार्ज प्रोफेसर महेश्वर प्रमाणिक मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-death-anniversary-of-scientist-madame-curie-observed-at-ghatshila-college/">घाटशिला

: घाटशिला कॉलेज में मनायी गयी वैज्ञानिक मैडम क्यूरी की पुण्यतिथि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही