Search

 
 
 

राजभवन में ‘सामूहिक बैंड डिस्प्ले’ और ‘एट-होम’ कार्यक्रम का आयोजन

 
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर प्रदर्शित झांकी, परेड एवं बैंड में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान आने वाले को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Ranchi : राजधानी स्थित राजभवन में शुक्रवार को ‘सामूहिक बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम’ एवं ‘एट-होम’ का आयोजन किया गया. राज्यपाल रमेश बैस की उपस्थिति में हुए आयोजन में मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर प्रदर्शित झांकी, परेड एवं बैंड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाली विभागों/टीमों को पुरस्कृत किया गया. इन्हें राज्यपाल ने पुरस्कृत किया और बधाई दी. इस अवसर पर पंजाब रेजीमेंट सेंटर, जैप-1, फ़र्स्ट बटालियन जम्मू एवं कश्मीर लाइट इन्फेंट्री, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, विवेकानंद विद्या मंदिर द्वारा बैंड डिस्प्ले किया गया. [caption id="attachment_538285" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/unnamed-file.jpg"

alt="" width="1280" height="853" /> कार्यक्रम में शामिल राज्यपाल, सीएम और अधिकारीगण[/caption]

सीएम, पूर्व सीएम, मंत्री, विधायक सहित आला अधिकारी थे उपस्थित

समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, लोक सभा सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, विधान सभा सदस्य सीपी सिंह, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-preparations-of-jamshedpur-and-seraikela-kharsawan-were-reviewed-regarding-cms-program-guidelines-given/">जमशेदपुर

: सीएम के कार्यक्रम को लेकर जमशेदपुर एवं सरायकेला-खरसावां के तैयारियों का लिया जायजा, दिए दिशा निर्देश

इन्हें मिला पहला, दूसरा और तीसरा स्थान

झांकी‌ में पहला स्थान सूचना एवं जन संपर्क विभाग को मिला है. ग्रामीण विकास विभाग दूसरा, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं पर्यावरण विभाग को तीसरा स्थान परेड में एसएसबी प्लाटून को पहला, सेना को दूसरा एवं डीएपी (महिला) प्लाटून, रांची को तीसरा स्थान बैंड में जैप-1 ने पहला स्थान, आर्मी बैंड ने दूसरा, जैप-10 ने तृतीय स्थान हासिल किया. [wpse_comments_template]            
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही