Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवा दिवस पर मोरहाबादी में दौड़ व युवा सम्मान समारोह का आयोजन

Ranchi :  रांची जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को 16 से 25 वर्ष तक आयु के युवाओं के लिए मोरहाबादी मैदान में दौड़ का आयोजन किया गया है. दौड़ में पहले तीन स्थान पानेवाले धावकों को नगद पुरस्कार दिया जायेगा. प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, दूसरा पुरस्कार 3100 रु और तीसरा पुरस्कार 2100 रुपये मिलेंगे. संघ के अध्यक्ष मुनचुन राय एवं सचिव प्रभाकर वर्मा ने बताया कि 12 जनवरी को लगभग 500 युवा इस दौड़ में हिस्सा लेंगे. 2.50 किलोमीटर तक होने वाली दौड़ सुबह 8 बजे गांधी वाटिका मोरहाबादी से शुरू होकर निर्धारित स्थान पर समाप्त होगी. विवेकानंद स्वाभिमान संघ के अध्यक्ष निशांत यादव एवं सह संयोजक प्रह्लाद ने कहा कि एथलेटिक्स एसोसिएशन और विवेकानंद स्वाभिमान संघ के संयुक्त तत्वावधान में रांची के वैसे युवा जिन्होंने खेल के क्षेत्र में और समाज में सेवा भावना से कार्य किया है, उन्हें सुबह 9 बजे गांधी वाटिका के पास प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें – बीबीएमकेयू">https://lagatar.in/farewell-given-to-the-students-of-bbmku-mass-communication-department/">बीबीएमकेयू

मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्रों को दी गई विदाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही