Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एंडलाइन सर्वे को लेकर कार्यशाला आयोजित, बच्चों में लीडरशिप क्वालिटी विकसित करने पर जोर

Ramgarh : बुधवार को जिला परिषद कार्यालय, रामगढ़ के सभागार में रामगढ़, गोला और मांडू प्रखंड के सीआरपी, बीआरपी एवं चयनित स्कूलों के हेडमास्टरों की उपस्थिति में बुनियादी शिक्षा के एंडलाइन सर्वे को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. साथ ही इस कार्यशाला के साथ बुनियादी शिक्षा पर एंड लाइन सर्वे विषय पर विभिन्न चरणों में आयोजित कार्यशाला का समापन भी हुआ. कार्यशाला की शुरुआत पीरामल फाउंडेशन सह नीति आयोग की ओर से सीनियर प्रोग्राम लीड, प्रवीण कुमार के द्वारा किया गया. जिसमें उन्होंने सभी शिक्षकों से आग्रहपूर्वक कहा कि हम सभी को मिलकर बुनियादी शिक्षा के एंडलाइन सर्वे को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना है. साथ ही हमें अपने बच्चों के बुनियादी स्तर पर काम करते रहने की आवश्कता है. वैसे बच्चों पर हमें ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की आवश्कता है, जो गणित एवं हिंदी में बेसिक स्तर पर कमजोर हैं. इसके लिए हम सबको मिलकर कार्ययोजना बनाने की जरूरत है. स्कूल के असेंबली में ज्यादा से ज्यादा बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित किया जाए एवं स्कूल के बाल संसद को जागरूक करना होगा, जिससे बच्चों में लीडरशिप क्वालिटी का विकास हो. कार्यशाला के दौरान सभी को एंडलाइन सर्वे को कैसे करना है एवं बुनियादी शिक्षा के बेसलाइन में किस प्रखंड की क्या स्थिति रही है के संबंध में पिरामल फेलो ऋषिकेश एवं शाहिद ने बताया. सिल्वेस्टर टोपनो (डिस्ट्रिक्ट लीड), एवं मिथुन भंडारी (प्रोग्राम लीड) ने कार्यशाला के दौरान शिक्षकों से जमीनी स्तर की समस्याओं को समझते हुए संभावित सुझाव दिए, जिससे पठन-पाठन प्रकिया को और सुचारू एवं रोचक बनाकर बुनियादी शिक्षा को और मजबूत किया जा सके. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/administrative-preparations-for-ramnavami-begin-in-hazaribagh-search-of-roofs-of-houses-taken-from-drone-cameras/">हजारीबाग

में रामनवमी की प्रशासनिक तैयारी शुरू, ड्रोन कैमरे से ली गई छतों की तलाशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही