Search

 
 
 

रामगढ़: संविधान दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

 
Ramgarh: श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में 75वां संविधान दिवस मनाया गया. जिसका नारा था हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान. इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. जिसमें कक्षा सात, आठ, नौ और ग्यारहवीं के विद्यार्थी शामिल हुए. स्कूल के प्रधानाचार्य हरजाप सिंह ने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य भारतीय संविधान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और इसके वास्तुकार डॉ बीआर अंबेडकर के योगदान का सम्मान करना है. संविधान दिवस को मनाने के लिए स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रम हुए. विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने संविधान के संदर्भ में सामूहिक प्रतिज्ञा ली. अन्य गतिविधियों में पोस्टर बनाना, स्लोगन, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रमुख शामिल रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य हरजाप सिंह सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी रामगढ़ के अध्यक्ष सरदार परमदीप सिंह कालरा और अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, उपाध्यक्ष सरदार परमिंदर सिंह जस्सल और सरदार कुलजीत सिंह कालरा, उपाध्यक्ष सह प्रबंधक सरदार मनमोहन सिंह लांबा का मुख्य योगदान रहा. मौके पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार परमजीत सिंह चमन, सरदार हरदीप सिंह, सरदार पुश्विंदर सिंह छाबड़ा, सरदार कुलजीत सिंह छाबड़ा, सरदार इंद्रपाल सिंह सैनी, सरदार ब्रह्म भसीन, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली तथा मीडिया प्रभारी सरदार करमजीत सिंह जग्गी ने विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाया. इसे भी पढ़ें - संविधान">https://lagatar.in/on-completion-of-75-years-of-implementation-of-the-constitution-the-president-addressed-the-parliament-said-the-constitution-is-the-cornerstone-of-our-democratic-values/">संविधान

लागू होने के 75 साल पूरे, राष्ट्रपति ने संसद को संबोधित किया, कहा, संविधान हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही