Search

 
 
 

संयुक्त कृषि भवन में सीपीआर पर हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

 
Ranchi : संयुक्त कृषि भवन में स्थित जिला उद्यान पदाधिकारी के कार्यालय सभागार में आज शुक्रवार को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रांची सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शुभम शेखर ने सीपीआर और इसके उपयोग के बारे में बताया. ताकि कार्डियक अरेस्ट आने पर खुद से मरीज की जान बचायी जा सके. बताया कि सीपीआर एक आपातकालीन उपचार है. जब किसी मरीज की दिल की धड़कन रुक (कार्डियक अरेस्ट) जाती है, तो इसका इस्तेमाल किया जाता है. इसका इस्तेमाल करने से मरीज के बचने की संभावना बढ़ जाती है.  इस कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी महेश राम, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुकेश गगराई और संयुक्त कृषि भवन परिसर अवस्थित कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों ने भाग लिया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही