Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

माईका नगरी में हुआ श्याम बाबा के भक्ति संध्या का आयोजन

Advertisement
Advertisement
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220106-WA0001-169x300.jpg"

alt="" width="169" height="300" />कोडरमा.झुमरी तिलैया के बाईपास रोड स्थित शिववाटिका में मंलगवार की संध्या श्याम परिवार के तत्वाधान में आयोजित एक शाम लाज बचाने वाले के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बाबा श्याम के अलावा विभिन्न देवी देवताओं का दरबार सजाया गया.इस अवसर पर पूजा-अर्चना पंडित अनिल मिश्रा ने करायी. यजमान के रूप में विपुल चैधरी प्रीति चैधरी शामिल हुए.सवा पाॅच घंटे तक चले इस कार्यक्रम में अखंड ज्योत सवामणि छप्पन भोग , खीर चुरमा का प्रसाद बााबा श्याम को अर्पित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक हिमांशु केडिया ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तीन माह पहले तैयार की गई थी और इसमें देश भर के कई कलाकारों को आमंत्रित किया गया था लेकिन कोडरमा सहित झारखण्ड में कोविड के बढते मामले एवं राज्य सरकार के द्वारा दिशा निर्देश के बाद कार्यक्रम को बिलकुल छोटा कर दिया गया ताकि श्रद्धालु भक्तों की भीड ने बढे. औपचारिक कार्यक्रम कोविड नियम पालन के साथ आयोजित किया। इसमें उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को मास्क अनिवार्य किया था. उन्होनें बताया कि जुन जुलाई में अगर संक्रमण कम हुआ तो बृहत पैमाने पर किया जायेगा.इधर टाटा से आये अनुभव अग्रवाल ने गली गली में श्याम तेरा नाम का डंका गुुंज.... तथा कीर्तन की है रात बाबा आज थानो आनो है ... झरिया के कृष्णा अग्रवाल ने हारे का सहारा आज तेरा दास पुकारे ..... सांसों का बनकर हार बाबा .... जैसे भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालु भक्तों का मन मोह लिया। वहीं स्थानीय कलाकार रवि दाहिया, गिरधारी सोमानी, प्रदीप कंदोई, मनोज लडढा ने भी भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालु भक्तों को भक्ति के सागर में गोता लगाने का मौका दिया. कार्यक्रम के समापन के पूर्व बंसत ऋतु की आगाज देखने को मिली. यहाॅ केसर और फुलों की होली खेली गई.वहीं श्रद्धालु भक्तों के बीच महाप्रसाद का आयोजन किया गया. मौके पर मनोज चौधरी, रंजीत चौधरी, संदीप हिसारिया, महावीर खेतान, मनोज पिलानियाॅ, अनुप कंदोई, विष्णु चौधरी, अशोक पिलानियाॅ, विष्णु खटोर, सुजीत लौहानी, पप्पु सिंह, रणधीर कपसिमें, शोभा खटोर, व्यूटी सिंह, प्रीति केडिया, मीरा खाटुवाला, रीता सोमानी के अलावा श्याममित्र मंडल एवं कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित हुए.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही